{"_id":"5e2092118ebc3e4b1b5cc618","slug":"child-falls-into-a-pond-while-playing-death-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन पहले अपने ननिहाल आई बच्ची खेलते समय गड़ही में गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन पहले अपने ननिहाल आई बच्ची खेलते समय गड़ही में गिरी, मौत
Thu, 16 Jan 2020 10:10 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 16 Jan 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के सुखडेहरा गांव में स्थित अपने ननिहाल आई एक मासूम बच्ची बृहस्पतिवार को खेलते समय गड़ही में डूब गई। घटना की जानकारी होते ही घर में रोना-पीटना मच गया। थाना क्षेत्र के बधोर गांव निवासी मुकेश कुमार की पुत्री सोरागिनी (5) तीन दिन पहले अपने ननिहाल सुखडेहरा में हरिवंश राम के यहां आई थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दिन में वह घर के सामने गड़ही के पास लड़कों के साथ खेल रही थी। इसी बीच वह फिसलकर गड़ही में चली गई, साथ खेल रहे लड़के भी उसे गिरते हुए नहीं देख पाए। दो घंटे बाद उसका शव गड़ही में उतराया तो लोगों ने उसे देखा। शोर मचने पर उसके ननिहाल के लोग वहां पहुंचे और बच्ची को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही सोरागिनी के परिवारवाले पहुंच गए और उसका शव लेकर घर चले गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष विश्वनाथ यादव ने बताया कि ऐसी घटना की न तो किसी ने सूचना दी है और न ही तहरीर।
विज्ञापन