{"_id":"5c23cc02bdec2256c73ece8e","slug":"child-death-due-to-fire-in-ghazipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बच्चों के आग के खेल में बुझ गई एक मासूम जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बच्चों के आग के खेल में बुझ गई एक मासूम जिंदगी
Thu, 27 Dec 2018 11:55 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Published by: shashikant misra
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बच्चों के खेल-खेल में एक झोपड़ी आग का गोला बन गई। काफी प्रयास के बाद किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में जहां एक मासूम की झुलसकर मौत हो गई, वहीं गृहस्थी के हजारों का सामान आग की भेंट चढ़ गया। मासूम की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।
दुल्लहपुर क्षेत्र के मलेठी दलित बस्ती निवासी हरेंद्र राम बैंड पार्टी चलाकर तीन बेटों और तीन बेटियों का पालन किसी तरह झोपड़ी में रहकर करता है। बुधवार की दोपहर वह किसी काम से चट्टी पर गया था, जबकि उसकी पत्नी सितारा देवी खेत में काम करने गई थी। घर पर सिर्फ तीन बच्चे थे।
दोपहर में करीब दो बजे अचानक झोपड़ी में आग लग गई। दो बच्चे भागकर बाहर आए गए। आग की लपटें देख ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। जानकारी होते ही हरेंद्र और उसकी पत्नी भी वहां पहुंच गई।
विज्ञापन
इसी बीच बाहर खड़े बच्चों ने रोते हुए लोगों से बताया कि माचिस जलाते ही आग लग गई है। बाबू झोपड़ी के अंदर है और प्लाई के पीछे छिपा हुआ है। इतना सुनते ही ग्रामीण आनन-फानन में बाल्टी, डिब्बा आदि से पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए।

पीड़ित की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली
आग कुछ कम होने पर लोग झोपड़ी में पहुंचे और प्लाई के पीछे तीन वर्षीय गोपी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर धर्मागतपुर स्वास्थ्य केंद्र पर पहंचे। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
यहां आने पर डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मदद के लिए ग्रामीणों ने घटना की सूचना संबंधित विभाग को दी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है, लेकिन पीड़ित की तरफ से मामले की कोई तहरीर नहीं मिली है।