फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Child abuse case in varanasi Private school manager got bail main accused sweeper in jail

बच्ची से दरिंदगी का मामला: निजी स्कूल के प्रबंधक को मिली जमानत, आरोपी सफाईकर्मी जेल में बंद

Thu, 16 Dec 2021 07:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 16 Dec 2021 07:16 PM IST
सार

वाराणसी के एक निजी स्कूल में बीते 26 नवंबर को कक्षा तीन की छात्रा से सफाईकर्मी ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित स्कूल प्रबंधक को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
Child abuse case in varanasi Private school manager got bail main accused sweeper in jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के लहरतारा स्थित निजी स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा के साथ दरिंदगी मामले में  गिरफ्तार स्कूल प्रबंधक दिलीप सिंह को जमानत मिल गई। गुरुवार को विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो ) राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी की अदालत ने स्कूल प्रबंधक की जमानत अर्जी मंजूर की। वहीं इस मामले में मुख्य आरोपी सफाईकर्मी जेल में बंद है।

विज्ञापन


बचाव पक्ष के अधिवक्ता देवेंद्र प्रताप सिंह और अनुज यादव के अनुसार रथयात्रा निवासी एक व्यक्ति ने सिगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि 26 नवंबर को  मेरी 9 वर्षीय बेटी लहरतारा स्थित निजी स्कूल में पढ़ने के लिए गई। दोपहर बाद वह घर पहुंची तो वह काफी डरी-सहमी हुई थी।
विज्ञापन


मां ने देखा कि उसके यूनिफार्म (स्कूल ड्रेस) पर खून के धब्बे लगे हैं। इस बारे में पूछने पर बदहवास छात्रा ने पूरी बात बताई तो मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। छात्रा ने मां को बताया कि सफाई करने वाले अंकल ने उसके साथ गलत हरकत की। मां ने बच्ची के पिता को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना वाले दिन ही आरोपी को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

जिसके बाद वादी ने स्कूल पहुंचकर पूछताछ की तो स्कूल वालों ने उक्त व्यक्ति का नाम सफाईकर्मी अजय कुमार उर्फ सिंकू निवासी पसियाना गली बताया। इस मामले में सिगरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सिंकू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बाद में विवेचना के दौरान इस मामले में स्कूल के मैनेजर दिलीप सिंह का नाम प्रकाश में आया। उस पर आरोप था कि दिलीप सिंह ने ही सिंकू को नौकरी पर रखा था और उसके द्वारा दुष्कर्म करने के लिए प्रबंधक ने ही दुष्प्रेरित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed