फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chief Secretary video conferencing review of development works in Varanasi

मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से की वाराणसी के विकास कार्यों की समीक्षा, 14 प्रोजेक्ट इसी माह होंगे पूरे

Wed, 24 Mar 2021 08:58 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Wed, 24 Mar 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
Chief Secretary video conferencing review of development works in Varanasi
मुख्य सचिव की वीडियो कांफ्रेंसिंग समीक्षा में शामिल अधिकारी।

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से वाराणसी में 10 करोड़ रुपये से अधिक की चल रही विकास परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। इस मौके पर वाराणसी स्थित आयुक्त सभागार में कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा समेत विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने मुख्य सचिव को विकास कार्यों की स्थिति के बारे में अवगत कराया। मुख्य सचिव ने सभी कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए समयसीमा में पूरा करने पर जोर दिया। अधिकारियों ने बताया कि 50 परियोजनाओं को इसी वर्ष पूरा करने का लक्ष्य है। इसमें 14 प्रोजेक्ट इसी माह पूर्ण हो जाएंगे। 

विज्ञापन


बता दें कि वाराणसी में 10 करोड़ से ऊपर की 53 परियोजनाएं चल रही हैं। इनकी आनुमानित लागत 7000 करोड़ रुपये है। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि तीन परियोजनाओं को छोड़कर शेष 50 परियोजनाओं को इसी वर्ष पूरा करने का लक्ष्य है। कमिश्नर ने बिंदुवार परियोजनाओं की स्थिति रखी।
विज्ञापन


बड़ी परियोजनाओं में एनएचएआई के चार बड़े प्रोजेक्ट हैं। एनएचएआई के इन प्रोजेक्ट में वाराणसी रिंग रोड फेज-2 के पैकेज 1 व 2 हैं। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग-233, 56 और 29 के चौड़ीकरण का कार्य हैं। सेतु निगम के लहरतारा-फुलवरिया प्रोजेक्ट, कोनिया घाट पुल आदि परियोजना में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशी के वार्डों और घाटों का सुंदरीकरण

परियोजनाओं में काशी के वार्डों और घाटों का सुंदरीकरण भी शामिल है। कज्जाकपुरा आरओबी मार्च, 2022 में पूर्ण होगा। वहीं 14 प्रोजेक्ट इसी माह पूर्ण हो जाएंगे। इसके बाद जून 2021 तक अन्य 15 प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में मुख्य सचिव आरके तिवारी ने समयसीमा में सभी परियोजनाओं को पूरा करने पर जोर दिया। तहसील पिंडरा के ऊंदी में इको पार्क एवं वाटर लैंड के 19.66 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का डीपीआर तैयार कर लिया गया है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 33 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट पंचकोशी परिक्रमा एवं बीच में पड़ने वाले पांच पड़ाव स्थलों के सुंदरीकरण के लिए तैयार किया गया है। इस दौरान कमिश्नर दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा समेत आवास विकास निर्माण इकाई, विद्युत, गंगा प्रदूषण इकाई, सिंचाई, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम, एनएचएआई, सेतु निगम, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य, नगर निगम, विकास प्राधिकरण, जल निगम, सीएनडीएस, यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन आदि कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारी मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed