फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chief Secretary and DGP Varanasi visit Kashi Vishwanath Dham security plan revised convenience for devotees

वाराणसी में मुख्य सचिव और डीजीपी: नए सिरे से बनेगी काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा योजना, श्रद्धालुओं की सहूलियत का रखा जाए ध्यान

Sun, 09 Jan 2022 07:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 09 Jan 2022 07:02 PM IST
सार

वाराणसी दौरे पर आए मुख्य सचिव डा. दुर्गाशंकर मिश्र और डीजीपी मुकुल गोयल ने काशी विश्वनाथ धाम का निरीक्षण किया। धाम के नए स्वरूप के लिए संशोधित सुरक्षा व्यवस्था तैयार करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
Chief Secretary and DGP Varanasi visit Kashi Vishwanath Dham security plan revised convenience for devotees
काशी विश्वनाथ धाम में मुख्य सचिव और डीजीपी समेत अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी विश्वनाथ धाम की सुरक्षा योजना को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। इसके लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ मंदिर प्रशासन मंथन कर धाम परिसर के रेड, यलो और ग्रीन जोन की व्यवस्था को भी नए सिरे से तय करेगा। एक दिवसीय दौरे पर रविवार को वाराणसी आए मुख्य सचिव डा. दुर्गाशंकर मिश्र और डीजीपी मुकुल गोयल ने काशी विश्वनाथ मंदिर के नए स्वरूप के लिए संशोधित सुरक्षा व्यवस्था तैयार करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ धाम के निरीक्षण के बाद समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने कहा कि पहले विश्वनाथ मंदिर आने के लिए काफी गलियां हुआ करती थीं। मगर, अब यह परिसर काफी बड़ा हो गया है। इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को भी उसी तरह व्यवस्थित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन



श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो
इसमें इस बात का ध्यान रखा जाए कि श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए। डीजीपी मुकुल गोयल ने कहा कि पहले के सुरक्षा प्लान में अब बदलाव की आवश्यकता है, इसलिए सभी सुरक्षा एजेंसियों को शामिल करते हुए एक नया संशोधित प्लान तैयार करने और उसको पालन कराने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chief Secretary and DGP Varanasi visit Kashi Vishwanath Dham security plan revised convenience for devotees
वाराणसी में मुख्य सचिव और डीजीपी - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले मुख्य सचिव और डीजीपी ने धाम परिसर का निरीक्षण कर एक-एक व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मंडलीय अस्पताल में टीकाकरण स्थल का निरीक्षण कर वहां की जानकारी ली। उसके बाद देर शाम लखनऊ रवाना हो गए।

मुख्य सचिव, डीजीपी ने देखी टीकाकरण की व्यवस्था, धीमी गति की वजह पूछी

मंडलीय अस्पताल में बने कोरोना टीकाकरण केंद्र पर हर रोज कितने लोगों का टीकाकरण हो रहा है। कौन सी वैक्सीन लगाई जा रही है। रविवार को वाराणसी दौरे पर आए प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में बने टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर वहां बैठी स्टाफ नर्स से जब ये सवाल किए तो पहले तो वह चौकी बाद में उसने सवाल का जवाब दिया। 
 

Chief Secretary and DGP Varanasi visit Kashi Vishwanath Dham security plan revised convenience for devotees
बैठक करते मुख्य सचिव और डीजीपी समेत अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान मुख्य सचिव ने टीकाकरण की धीमी गति में तेजी लाने का एसआईसी को निर्देश देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करने को कहा। कहा कि हर रविवार को विशेष अभियान चलाकर टीकाकरण की गति को बढ़ाने की जरूरत है।

विशेषकर 15 से 18 साल तक के किशोरों का टीकाकरण जल्द से जल्द किया जाय। मुख्य सचिव ने कहा कि रोगी हित में नियमानुसार अच्छी सेवाएं प्रदान की जाए। इस दौरान अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. शशिकांत उपाध्याय, प्रमुख अधीक्षक डॉ. प्रसन्न कुमार आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed