{"_id":"6139e6cd88863962f500a68e","slug":"chief-proctor-resigns-due-to-health-reasons-bhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू: चीफ प्रॉक्टर आनंद चौधरी ने दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू: चीफ प्रॉक्टर आनंद चौधरी ने दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला
Thu, 09 Sep 2021 07:41 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 09 Sep 2021 07:41 PM IST
सार
इसी साल आठ जनवरी 2021 को प्रो. आनंद चौधरी को चीफ प्रॉक्टर की जिम्मेदारी दी गई थी। प्रभारी कुलपति को भेजे अपने इस्तीफे में प्रो. चौधरी ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है।
विज्ञापन
बीएचयू चीफ प्रॉक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के चीफ प्रॉक्टर प्रो. आनंद चौधरी ने अपने पद से बृहस्पतिवार को इस्तीफा दे दिया। ई-मेल से प्रभारी कुलपति को भेजे अपने इस्तीफे में प्रो. चौधरी ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने चीफ प्रॉक्टर की जिम्मेदारी के लिए दो नाम भी सुझाए हैं, लेकिन अभी विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस दिशा में अंतिम फैसला होना बाकी है।
विज्ञापन
इसी साल आठ जनवरी 2021 को प्रो. आनंद चौधरी को चीफ प्रॉक्टर की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने बताया कि डॉक्टर ने सेहत को देखते हुए जांच सहित अन्य इलाज के मद्देनजर एक महीने के अवकाश की बात बताई है। फिलहाल लंबे अवकाश पर जाने की वजह से उन्होंने अपना इस्तीफा दिया हैं।
विज्ञापन
प्रो. चौधरी ने अपने इस्तीफे में डिप्टी चीफ प्रॉक्टर पद की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रो. बीसी कापरी और प्रो. एचके मालवीय का नाम भी चीफ प्रॉक्टर पद के लिए कुलपति को सुझाया है।
विज्ञापन