{"_id":"6261af125d70a947b413783b","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-worshiped-baba-vishwanath-wished-for-public-welfare","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में सीएम योगी: रात के अंधेरे में सड़क पर उतरे मुख्यमंत्री, बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद रिंग रोड का काम देखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में सीएम योगी: रात के अंधेरे में सड़क पर उतरे मुख्यमंत्री, बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद रिंग रोड का काम देखा
Fri, 22 Apr 2022 10:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:12 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार की देर शाम वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार की देर शाम
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ मंदिर में सीएम योगी file pic
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार की देर शाम श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। श्रृंगार भोग आरती के दौरान पहुंचे मुख्यमंत्री ने बाबा के गर्भगृह के उत्तरी गेट पर बैठकर बाबा का दर्शन पूजन किया और लोक कल्याण की कामना की।
विज्ञापन
इस दौरान मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने मंदिर की व्यवस्था की जानकारी दी। मुख्यकार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने गर्मी में श्रद्धालुओं के लिए की गई पेयजल और टेंट की व्यवस्था के बारे में बताया। इस दौरान मंत्री रविन्द्र जायसवाल,अनिल राजभर, विधायक सौरभ श्रीवास्तव सहित कई लोग उपस्थित रहे।।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने किया रिंग रोड का निरीक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार की देर रात संदहां पहुंचे। जहां उन्होंने रिंग रोड फेज-2 के चंदौली तक जाने वाले मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यदाई संस्था के अभियंताओं ने उन्हें कार्य के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कार्यदाई संस्था व अधिकारियों को रिंग रोड का काम 2023 तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन