{"_id":"5fba465e8ebc3e9bfe29e847","slug":"chief-minister-yogi-adityanath-donated-11-cows-on-gopashtami-farmers-gave-dragon-fruit-as-a-gift-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोपाष्टमी पर मुख्यमंत्री ने किया 11 गायों का किया दान, किसानों ने गिफ्ट में दिए ड्रैगन फ्रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपाष्टमी पर मुख्यमंत्री ने किया 11 गायों का किया दान, किसानों ने गिफ्ट में दिए ड्रैगन फ्रूट
Sun, 22 Nov 2020 04:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 22 Nov 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपाष्टमी पर्व पर रविवार को मिर्जापुर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 कुपोषित बच्चों के परिवार को गायों का दान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे स्वस्थ रहें, ताकि समाज और देश भी स्वस्थ रहें।
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह की अफसाना बेगम को एमएसएमई के तहत जापान बुलाया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपने समूह की बनी हुई गरीब भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनको आश्वासन दिया और कहा कि यदि उनको कोई जरूरत हो तो वह उनसे संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
इसके बाद उनको प्रगतिशील किसानों ने केला, ड्रैगन फ्रूट और करौंदा का मुरब्बा भेंट किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ड्रेस की सिलाई के पारिश्रमिक के रूप में एक करोड़ 11 लाख रुपये का डेमो चेक दिया। साथ ही दो आजीविका एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
cm yogi
- फोटो : cm yogi
इस दौरान पर मुख्यमंत्री का आर कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने गीत गाकर स्वागत किया। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जल जीवन मिशन योजना पर प्रकाश डाला। योगी आदित्यनाथ ने कहा की ऐसी जगहों पर इन योजनाओं का चयन किया गया है, जहां पर पानी की अधिक जरूरत थी।