{"_id":"601eed4a8ebc3e4b6461647f","slug":"chief-minister-will-come-on-a-two-day-visit-today-will-see-the-pace-of-development-plans-varanasi-news-vns5732470100","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे मुख्यमंत्री, देखेंगे विकास योजनाओं रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे मुख्यमंत्री, देखेंगे विकास योजनाओं रफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में चल रही विकास की योजनाओं को गति देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार की शाम वाराणसी पहुंचेंगे। प्रशासन के पास आई सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री अयोध्या से वाराणसी के सेवापुरी अमिनी गांव आएंगे। यहां से वे पुलिस लाइन आएंगे। यहां से सर्किट हाउस में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। देर रात शहर में चल रही परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सोमवार को गाजीपुर रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री न केवल अधिकारियों से बातचीत करेंगे, बल्कि जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों से भी फीडबैक लेंगे। जिला प्रशासन शनिवार की सुबह से ही मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में जुटा रहा।कमिश्नरी में कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों को बुलाकर कड़ी हिदायत दी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सड़कों को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उधर, जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने भी मातहतों को हिदायत दी है। शहर में चलने वाले निर्माण कार्यों की एजेंसियों को भी हिदायत दी गई है कि किसी प्रकार की कमी न रहने पाए। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं।
मुख्यमंत्री इन स्थानों का करेंगे निरीक्षण
मुख्यमंत्री सेवापुरी ब्लॉक के अमिनी में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, पंचायत भवन, हेल्थ वेलनेस सेंटर का अवलोकन करेंगे। इसके अलावा आरोग्यमेला के साथ विभागों की ओर से लगाए गए स्टाल का निरीक्षण भी करेंगे। यहां के बाद खिड़कियां घाट, कज्जाकपुरा आरओबी, चौकाघाट पर होने वाले सिक्स लेन कार्य आदि का निरीक्षण करेंगे। श्री काशी विश्वनाथ धाम के अलावा श्री काशी विश्वनाथ धाम के अलावा स्मार्ट सिटी के पार्किंग कार्यों व रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण करने जा सकते हैं। सर्किट हाउस के बगल में बनने वाले मंडलीय कार्यालय के निर्माण कार्य का प्रजेेंटेशन देखेंगे। वीडीए की ओर से प्रस्तावित 15 मंजिला इमारत पर 170 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अमिनी में हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
सड़कों की मरम्मत, सफाई शुरू
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए युद्धस्तर पर सड़क के किनारे जमी धूल हटाई जा रही है। पानी का छिड़काव कराने के साथ टूटी सड़कों की मरम्मत शुरू हो गई है। कैंट-लंका मार्ग, सर्किट हाउस से पुलिस होते हुए विश्वनाथ मंदिर जाने वाले मार्ग को दुरुस्त कराया जा रहा है। जिन मार्गों पर खोदाई की गई थी, उन्हें समतल किया जा रहा है। निर्माण कार्य स्थलों पर हरा परदा लगाया गया है।