{"_id":"5e6217cd8ebc3eeb5b77341a","slug":"chicken-prices-fall-due-to-coronavirus-eggs-expensive-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कोरोनावायरस की वजह से चिकन को नहीं पूछ रहा कोई, अंडा हुआ महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कोरोनावायरस की वजह से चिकन को नहीं पूछ रहा कोई, अंडा हुआ महंगा
Fri, 06 Mar 2020 02:58 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 06 Mar 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Needpix.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोनावायरस को लेकर फैले भ्रम के कारण लोग चिकन खरीदने से कतरा रहे हैं। लिहाजा सफेद मुर्गा 50 से 55 और लाल मुर्गा 65 से 70 रुपये किलो पर पहुंच गया है। वहीं, अंडा 60 से 65 रुपये दर्जन के भाव बिक रहा है। दुकानदार भी जिले के 90 पोल्ट्री फार्म पर मुर्गा के लिए आर्डर नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
शहर के बेनिया, नई सड़क, मदनपुरा, रेवडी तालाब, लंका, सुंदरपुर, मंडुवाडीह, अंधरापुल और वरूणापार इलाके के कचहरी, शिवपुर आदि इलाकों के चिकन बाजार सुनसान हो गए हैं। दुकानदारों को कहना है कि दिन भर में 300 से 500 रुपये तक की बिक्री हो पा रही है। 23 जनवरी के बाद से ही बाजार प्रभावित होने लगा था।
विज्ञापन
15 फरवरी तक 150 रुपये प्रति किलो बिकने वाला चिकन 25 फरवरी तक 100-120 रुपये प्रति किलो के भाव आ गया था। कोरोना का खौफ और बढ़ा तो लोगों ने चिकन खरीदना बंद कर दिया। पिछले सप्ताह एक पोल्ट्री फार्म संचालक ने चौकाघाट में चिकन पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें पशु चिकित्सकों ने चिकन खाकर लोगों का डर कम करने की कोशिश की थी। हालांकि, बिक्री में अब तक इजाफा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
चिकन विक्रेता सलमान अहमद ने बताया कि कोरोनावायरस के चलते बाजार डाउन है। ऐसा अफवाहों के कारण है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। होली की दुकानदारी भी चली गई है।