फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chicken farm collapsed in strong storm and rain, youth died

Varanasi News: तेज आंधी और बारिश में मुर्गी फार्म गिरा, युवक की मौत

Sat, 27 May 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Chicken farm collapsed in strong storm and rain, youth died
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के संजोगपुर गांव में शुक्रवार की शाम तेज आंधी और बारिश से एक मुर्गी फार्म भरभराकर गिर गया। हादसे में एक युवक की मलबे में दबकर मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं फार्म में मौजूद तीन हजार मुर्गी के चूजे भी दबकर मर गए। विद्युत तार टूटने और पेड़ के गिरने से आठ गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर इकलौते पुत्र के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में चीख-पुकार मची गई।
विज्ञापन

गांव निवासी देवेंद्र सिंह खेत में करीब एक वर्ष से मुर्गी फार्म खोलकर संचालित कर रहे थे। शाम करीब चार बजे उनके फार्म में उनके पट्टीदार विनय उर्फ राजू सिंह (45), धीरेेेंद्र सिंह, रुदल सिंह बैठे हुए थे और आपस में बात-चीत कर रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी और बारिश से फार्म भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद गांव के लोग घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े और मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकालने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद गांव के लोगों ने तीनों को मलबे से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने विनय उर्फ राजू सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप घायल दोनों लोगों का इलाज चल रहा है। घटना में इकलौते पुत्र की मौत से मां प्रभावती देवी, बहन उषा सहित परिवार के अन्य लोगों के रोने- बिलखने से चीख-पुकार मची रही।
विज्ञापन

उधर तेज आंधी के चलते कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए और विद्युत पोल टूटकर गिर गए। जिससे चुरामनपुर, हरदासपुर, खुदाबक्शपुर, रामपुर पतारी, डिल्ला, बड़ागांव, धर्मागतपुर, कोठिया सहित अन्य गांव में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed