{"_id":"616333cc8ebc3e626c195afa","slug":"chhattisgarh-cm-bhupesh-baghel-said-up-cm-yogi-adityanath-are-afraid-to-farmers-and-dalits-in-kisan-nyay-rally-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसान न्याय रैली: छत्तीसगढ़ के सीएम बोले- डरते हैं यूपी के मुख्यमंत्री, लड़वाते हैं धर्म के नाम पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान न्याय रैली: छत्तीसगढ़ के सीएम बोले- डरते हैं यूपी के मुख्यमंत्री, लड़वाते हैं धर्म के नाम पर
Mon, 11 Oct 2021 12:11 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:11 AM IST
सार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंची। उन्होंने किसान न्याय रैली को संबोधित किया और केंद्र और प्रदेश सरकार पर जबरदस्त हमला बोला। उनके साथ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी थे, जिन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
वाराणसी में कांग्रेस की किसान न्याय रैली में रविवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि साधु-सन्यासी किसी से नहीं डरते हैं। यूपी के सीएम तो दलित, किसान और नौजवान से डरते हैं। वह तो इतने डरपोक हैं कि एक महिला से भी डर गए।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सीएम ने कहा कि अदब के शहर लखनऊ में रायपुर से पहुंचा तो मुझे एयरपोर्ट से बाहर ही नहीं जाने दिया गया। यूपी के सीएम कई बार छत्तीसगढ़ आए लेकिन हमने उन्हें कभी नहीं रोका। लेकिन वह अब कौन सा मुंह लेकर आएंगे। किसानों की आय दुगुनी करने का वायदा किया था जो पूरा नहीं हुआ। यह केवल जुमलेबाजी की सरकार है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कहते हैं आय दुगुनी करेंगे, कभी कहते हैं 15 लाख देंगे। यह केवल धर्म के नाम पर लड़वाना जानते हैं। अंग्रेजों से सीखा है फूट डालो और राज करो। यह अंग्रेजों की मानसिकता वाले लोग हैं और हम बापू की मानसिकता वाले अहिंसक लोग। सीएम ने कहा कि गो माता के नाम पर वोट मांगते हैं, लेकिन गो वंश की हालत सबसे ज्यादा खराब हैं। उन्होंने कहा, हम किसानों का गोबर भी खरीदते हैं और अब तो बिजली उत्पादन भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन