फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chhatisgrah sukma naxalites attack mau son martyred

सुकमा के नक्सली हमले में मऊ और बलिया के लाल शहीद, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 14 Mar 2018 11:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 14 Mar 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
chhatisgrah sukma naxalites attack mau son martyred
छत्तीसगढ़ के सुकमा में दो साल से थी तैनाती
छत्तीसगढ़ के सुकमा में मंगलवार को नक्सली हमले में यूपी के मऊ और बलिया जिले के लाल भी शहीद हो गए। इसकी सूचना परिवार के सदस्यों को देर से मिली। इसके बाद शहीदों के घर लोग जुट गए। यह खबर फैलते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शहीद का पार्थिव शरीर बुधवार तक पैतृक गांव भेड़ियाधर आने की संभावना है। भेड़ियाधर गांव निवासी किसान खेदन यादव के तीन पुत्रों में सबसे छोटे बेटे धमेंद्र यादव उर्फ बबलू (30) साल 2004 में इलाहाबाद से सीआपीएफ में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन


इसके बाद धर्मेंद्र की तैनाती जम्मू, आसाम और गुजरात के बाद छत्तीसगढ़ में हुई। इन दिनों धर्मेंद्र की बटालियन सुकमा में तैनात थी। वह नक्सलियों के हमले में अपने साथियों के साथ शहीद हो हो गए। मंगलवार को सीआरपीएफ हेड क्वार्टर से तीन बजे फोन से धर्मेंद्र की शहादत की सूचना परिवार को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन धर्मेंद्र के बड़े भाई महेंद्र ने रिसीव किया। सूचना मिलते ही जवान की मां प्रभावती, पिता खेदन और बडे़ भाई जितेंद्र और घर की महिलाओं में चीख पुकार मच गई। जवान के घर भीड़ एकत्र हो गई।

शहीद की पत्नी उमा यादव और तीन बच्चे इलाहाबाद स्थित सीआरपीएफ सेंटर फाफामऊ में रहते हैं। उनको लाने के लिए रिश्तेदार रवाना हो गए थे। धर्मेंद्र की तीनों बच्चे वहीं पढ़ते हैं। सबसे बड़ा बेटा विकास (11), बेटियां संध्या (8) और पूनम (5) हैं।

बता दें कि मंगलवार को हुए सुकमा नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 9 जवान शहीद हो गए हैं। यह हमला सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में हुआ है। नक्सलियों ने इस घटना को लैंडमाइन के जरिए अंजाम दिया है। इस घटना के दौरान नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ में 6 जवान घायल हुए हैं। वहीं 4 जवानों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। 

दो दिन पूर्व परिवार के सदस्यों से हुई थी फोन पर बात

chhatisgrah sukma naxalites attack mau son martyred
शहीद के घर पर जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
धर्मेंद्र आखिरी बार अपने घर भड़ियाधर गांव दो माह पूर्व एक दिन के लिए आए थे।  इस दौरान माता पिता के साथ भाईयों और परिवार के सदस्यों से मिले। साथ ही जल्द आने की बात कहकर सुकमा के लिए निकले। इस दौरान धर्मेंद्र को क्या पता था कि जन्मभूमि की माटी का यह उनका आखिरी स्पर्श होगा।

नक्सली हमले में धर्मेंद्र के शहीद होने की सूचना सबसे पहले उसके बड़े भाई महेंद्र यादव को उसकी मोबाइल पर सीआरपीएफ कैंप कार्यालय से दी गई। उस समय करीब तीन बज रहा था, महेंद्र इस समय अक्सर चिरैयाकोट बाजार में रहता है, लेकिन मंगलवार को संयोग ही था कि वह घर पर था।

 

महेंद्र के अनुसार सूचना पर उसे यकीन नहीं हुआ, इस दौरान वह दुबारा उस नंबर पर खुद फोन मिलाया। इस दौरान सूचना की पुष्टि होने पर वह काफी देर तक अवाक रहा। इसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर इस सूचना से वृद्ध पिता और मां प्रभावती के साथ परिवार के अन्य सदस्यों का दिया।

 

फिर क्या था, पल भर में घर का माहौल गमगीन हो गया। इस दौरान पास पड़ोसी अवाक थे, कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि परिवार के सभी सदस्य रो रहें। बाद में पड़ोसियों के साथ पूरे गांव को इस घटना की जानकारी हो गई। बताते चलें कि दो माह पूर्व धर्मेंद्र 10 दिनों के लिए घर आया था।

धर्मेंद्र की पत्नी उमा यादव अपने बच्चों तीन बच्चों को पढ़ाने के लिए इलाहाबाद के फाफा मऊ स्थित सीआरपीएफ कैंप में रहती हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलने पर परिवार के सभी सदस्य रोने लगे, लेकिन मां प्रभावती जवान बेटे हमले में शहीद होने की सूचना मिलने पर पछाड़े खाकर जमीन पर गिर गई। रोते-रोते प्रभावती बेटे की यादों को बयां कर रही थी, इस दौरान प्रभावती के मुंह से निकल रहा था अब केकरे सहरवा जियब हो मईया, केके ललवा बोलाइब हो मईया, केकर रहिया निहारब हो मईया। इन शब्दों को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग फफक कर रोने लगे।

17 साल से सुकमा में थे

chhatisgrah sukma naxalites attack mau son martyred
शहीद के रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बलिया के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के उसरौली गांव निवासी सीआरपीएफ के जवान मनोज कुमार सिंह (35) भी सुकमा, छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में शहीद हो गए। यह खबर मिलते ही गांव और परिवार में शोक छा गया। सूचना मिलने के बाद शहीद के घर लोगों का तांता लगा रहा।

मनोज छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ में 17 साल से कांस्टेबिल थे। थाना क्षेत्र के उसरौली निवासी शहीद मनोज के पिता नरेंद्र नारायण सिंह भी सीआरपीएफ से ही अवकाश प्राप्त हैं। अपने नौजवान बेटे के शहीद होने की सूचना मिलने पर वे गमगीन थे।

घर के भीतर मनोज की पत्नी सुमन रो रही थी। पड़ोस की महिलाएं उसे संभाल रही थी। मनोज कुमार सिंह के दो बेटे प्रिंस 6 वर्ष और प्रतीक 4 वर्ष हैं। उनको देखकर हर किसी की आंखें नम थीं। इस दौरान गांव में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी।

परिजनों के अनुसार मनोज कुमार सिंह 15 दिन की छुट्टी बिताकर शनिवार 10 मार्च को ड्यूटी के लिए घर से लौटे थे। संयुक्त मकान में रह रहे मनोज सिंह अलग मकान बनाने के लिए योजना बनाकर घर से गए थे। उनका सपना अलग मकान बनाने का था। शहीद का एक भाई दिल्ली में प्राइवेट सर्विस करता है। लोगों को मनोज के शव आने की प्रतीक्षा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed