{"_id":"635a1a9f1dfe8745815bb683","slug":"chhath-puja-2022-will-start-from-october-28-first-on-30-and-second-on-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नहाय खाय के साथ 28 अक्तूबर से शुरू होगा आस्था का महापर्व: 30 को पहला व 31 को दूसरा अर्घ्य, नोट कर लें ये डेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाय खाय के साथ 28 अक्तूबर से शुरू होगा आस्था का महापर्व: 30 को पहला व 31 को दूसरा अर्घ्य, नोट कर लें ये डेट
Thu, 27 Oct 2022 11:14 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:14 AM IST
सार
इस बार 28 अक्तूबर से चार दिवसीय छठ पर्व शुरू हो रहा है, जो 31 अक्तूबर तक चलेगा। नहाए खाए से शुरू होने वाले इस पर्व का पारण 31 अक्तूबर की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ होगा।
विज्ञापन
Chhath Puja 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोक आस्था के महापर्व छठ का रंग चढ़ने लगा है। प्रकाश पर्व दीपावली के बाद 28 अक्तूबर को नहाय खाय के साथ महापर्व की शुरुआत हो जाएगी। छठ पूजा को लेकर शहर में चहल-पहल दिखने लगी है। गली-मोहल्ले में छठ के पारंपरिक गीत गूंज रहे हैं।
विज्ञापन
पूजन सामग्री की शहर में तमाम छोटी-बड़ी दुकानें सज गई हैं। एक से एक डिजाइनर सूप के अलावा दउरा, टोकरियों की खरीदारी हुई। पूजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी महिलाएं देर शाम तक खरीदारी में लगी रहीं। छठ पूजन के मद्देनजर विश्वेश्वरगंज, दशाश्वमेध, चेतगंज, लक्सा, लंका और सुंदरपुर सहित कई इलाकों में दुकानें लगीं हैं।
विज्ञापन
इस बार 28 अक्तूबर से चार दिवसीय छठ पर्व शुरू हो रहा है, जो 31 अक्तूबर तक चलेगा। नहाए खाए से शुरू होने वाले इस पर्व का पारण 31 अक्तूबर की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ होगा। हर त्योहार की तरह इस पर भी ग्राहकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए डिजाइनर सूप के अलावा आकर्षक रैंपर वाली फल से भरी टोकरियां भी बाजार में हैं।
विज्ञापन
Chhath Puja
- फोटो : iStock
इन चीजों की हुई खरीदारी
बुधवार को छठ पूजा के लिए कोसी, पीतल का सूप, बांस का सूप, दउरा, डगरा, गन्ना, नारियल सहित पूजा के हर छोटे-छोटे सामान की खरीदारी हुई। पूजन सामग्री के साथ महिलाओं ने साड़ी व शृंगार के सामानों की दुकानों पर भीड़ रहीं।
पूजन सामग्री के मूल्य
दउरा 200 से 300
सूप 100 से 200
डगरा 150 रुपये का एक
पीतल का सूप 800 से 1200
कोसी 50 से 100
बुधवार को छठ पूजा के लिए कोसी, पीतल का सूप, बांस का सूप, दउरा, डगरा, गन्ना, नारियल सहित पूजा के हर छोटे-छोटे सामान की खरीदारी हुई। पूजन सामग्री के साथ महिलाओं ने साड़ी व शृंगार के सामानों की दुकानों पर भीड़ रहीं।
पूजन सामग्री के मूल्य
दउरा 200 से 300
सूप 100 से 200
डगरा 150 रुपये का एक
पीतल का सूप 800 से 1200
कोसी 50 से 100