फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chhath highlights from yesterday, preparations in full swing

डाला छठ कल से, तैयारियां जोरों पर

Thu, 03 Nov 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 03 Nov 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Chhath highlights from yesterday, preparations in full swing
छठ पूजा
सूर्योपासना के डाला छठ पर्व की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। घरों में षष्ठी माता के गीत गूंजने लगे हैं। व्रती महिलाएं व्रत के लिए प्रसाद बनाने के साथ ही पूजा के सामान की खरीददारी में जुट गई हैं। गंगा घाटों से लेकर घर -आंगन तक सफाई के साथ ही वेदियां चुन-चुन कर बनाई जा रही हैं। व्रती महिलाओं की दिनचर्या बदल गई है। नहाय-खाय के साथ चार नवंबर को डाला षष्ठी का व्रत आरंभ हो जाएगा। आस्था का पर्व जैसे -जैसे नजदीक आ रहा है, रिश्तेदारों, परिचितों के भी आने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन



डाला छठ पर अस्सी घाट से लेकर विश्वसुंदरी पुल के नीचे गंगा घाटों तक लाखों महिलाएं अपने परिवार के साथ अर्घ्य देने जुटेंगी। लेकिन अभी तक घाटों की सफाई पूरी नहीं हो सकी है। सामने घाट की तरफ  जाने वाला रास्ता तो जरूर बन गया लेकिन रास्ते में कीचड़ फैला है। जज गेस्ट हाउस से लेकर परमहंस घाट तक गाद के ढेर लगे हैं।  परमहंस घाट से मदेरवा घाट तक बुधवार को सफाई कराई गई। भोजपुरी समाज के अध्यक्ष शोमनाथ ओझा ने बताया कि जिस तरह सिल्ट घाटों पर फैली है। हम मजदूरों को लगा कर सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन



ंडाल छठ के लिए बाजार सजने लगे हैं। डाला, सूप, बहंगी, चुनरी आदि की दूकानें सज गई हैं। इनकी बढ़ती मांग को देखते हुए आम दिनों की उपेक्षा दाम में 30 से 35 फीसदी का इजाफा हुआ है। बाजार पर नजर डालें तो अच्छी गुणवत्ता के डाला की कीमत 150 रुपये, कामचलाऊ डाला करीब 45 रुपये में बिक रहा है। सूप 35 से 50 रुपये में तो चुनरी 50 से 100 रुपये तक उपलब्ध है। उधर पर्व को लेकर फलों के आढ़तियों ने भी तैयारी शुरू कर दी है। पहाड़िया मंडी में आम दिनों में 20 से 25 ट्रक फलों की आवक होती थी, लेकिन छठ को देखते हुए आढ़तियों ने 50 प्रतिशत तक मांग मांग बढ़ा दी है। मंडी में सेब, केला, अनार, अनानास और नारियल की आवक काफी हुई है। फल मंडी के अध्यक्ष किशन सोनकर ने बताया कि ठंड शुरू होते ही फलों के दाम में करीब 20 से 30 प्रतिशत की गिरावट आ जाती है। अब पर्व के आते ही दाम बढ़ गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed