फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cheating on payment of electricity bill in varanasi Commissionerate Police appeal to people

Whatsapp या फोन पर इस मैसेज से रहें सावधान: बिजली बिल भुगतान का झांसा देकर हो रही ठगी, पुलिस की लोगों से अपील

Fri, 12 Aug 2022 12:45 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 12 Aug 2022 12:45 PM IST
सार

साइबर अपराधी बिजली उपभोक्ता को बकाया बिल जमा करने के लिए मैसेज भेजा जाता है, मैसेज में लिखा होता है कि बिल एक अवधि तक जमा नहीं करने पर कनेक्शन काट दिया जायेगा व मैसेज में दिये गये नंबर पर कॉल करने के लिए कहा जाता है। बताए गए नंबर पर कॉल करने के बाद जालसाज द्वारा इन तरीकों से फ्रॉड किया जाता है।

विज्ञापन
Cheating on payment of electricity bill in varanasi Commissionerate Police appeal to people
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर जालसाज नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। साइबर अपराधी इन दिनों बिजली उपभोक्ताओं के नंबर पर एसएमएस या फिर वॉहट्सप मैसेज भेजकर बिजली कनेक्शन काटने की धमकी व झांसा देकर फ्रॉड कर रहे हैं। आमजन से लेकर खास तक साइबर जालसाज के झांसे में आकर रकम लुटा रहे हैं। कुछ दिन पहले वाराणसी के स्टांप पंजीयन मंत्री रविन्द्र जायसवाल की पत्नी अंजू जायसवाल साइबर फ्रॉड से बच गईं। बिजली कनेक्शन काटने का फर्जी मैसेज भेजकर जालसाज ने निशाना बनाने की कोशिश की थी। वहीं, पहड़िया के किशन सोनकर को जालसाज ने 15 हजार की चपत लगा दी।

विज्ञापन

जालसाज ऐसे मैसेज भेजते हैं जिसमें बताते हैं कि यदि आपने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया तो आपकी बिजली काट दी जाएगी। साथ में प्राय: एक फर्जी बिजली अधिकारी का नम्बर भी देते हैं। कमिश्नरेट पुलिस ने ऐसे अनजान नम्बरों से आने वाले मैसेज से दूरी बनाने की शहरवासियों से अपील की है।
विज्ञापन

 

साइबर फ्रॉड करने के तरीके
साइबर अपराधी बिजली उपभोक्ता को बकाया बिल जमा करने के लिए मैसेज भेजा जाता है, मैसेज में लिखा होता है कि बिल एक अवधि तक जमा नहीं करने पर कनेक्शन काट दिया जायेगा व मैसेज में दिये गये नंबर पर कॉल करने के लिए कहा जाता है। उक्त बताए गए नंबर पर कॉल करने के बाद जालसाज द्वारा विभिन्न तरीकों से फ्रॉड किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1- स्क्रीन शेयरिंग ऐप जैसे AnyDesk Quick Support ( QS ), TeamViewer Alpemix आदि डाउनलोड करवाया जाता है जिसके द्वारा मोबाइल में आये OTP को साइबर अपराधी देख सकता है।
2- फेक पेमेंट लिंक भेज कर खाता खाली करते हैं
3- एटीएम कार्ड डिटेल लेकर और ओटीपी पूछ कर

साइबर फ्रॉड से बचाव
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के अनुसार बिजली विभाग कभी भी बिजली बिल भुगतान नहीं करने पर कनेक्शन काटने की धमकी भरे मैसेज नहीं भेजता है। साथ ही बिजली विभाग कभी भी किसी मोबाइल नंबर से मैसेज नहीं भेजता और ना मोबाइल नंबर पर संपर्क करने के लिए कहता है, बल्कि मैसेज हमेशा बिजली सप्लाई करने वाली कंपनी के नाम से आता है। अगर उपभोक्ता के पास ऐसे मैसेज / फोन कॉल आए तो बिजली विभाग के कस्टमर केयर या स्थानीय कार्यालय में संपर्क करना चाहिए व साथ ही बिजली बिल का भुगतान आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के जरिए ही करें। जागरुकता ही साइबर अपराध से बचने का तरीका है।

इन नंबरों पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत

पुलिस आयुक्त के अनुसार  ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के लिए कमिश्नरेट वाराणसी साइबर सेल नंबर 7839856954 / राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सकते हैं व साइबर फ्रॉड की वेबसाइट https://cybercrime.gov.in पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed