फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   chaukaghat double murder case varanasi police seized Swift car of gangster vivek singh Katta whi is in jail

चौकाघाट दोहरा हत्याकांड: जेल में बंद गैंगस्टर कट्टा की कार पुलिस ने की जब्त, कुख्यात अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी

Fri, 18 Jun 2021 11:06 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 18 Jun 2021 11:06 AM IST
सार

चौकाघाट दोहरा हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर विवेक सिंह कट्टा  पर पुलिस ने 14 (1) के अन्तर्गत जब्ती की यह कार्रवाई की है। इधर, कैंट पुलिस ने लुटेरे अच्छेलाल यादव निवासी तातेपुर (वाराणसी) की दो मोटरसाइकिल को गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत जब्त किया।

विज्ञापन
chaukaghat double murder case varanasi police seized Swift car of gangster vivek singh Katta whi is in jail
वाराणसी: जेल में बंद गैंगस्टर कट्टा की कार पुलिस ने की जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट द्वारा कुख्यात माफिया-अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चौकाघाट दोहरे हत्याकांड के आरोपी और जेल में बंद गैंगस्टर विवेक सिंह कट्टा की स्विफ्ट कार को जैतपुरा थाने की पुलिस ने जब्त किया है। जौनपुर जिले के जलालपुर निवासी कट्टा पर पुलिस ने 14 (1) के अन्तर्गत जब्ती की यह कार्रवाई की है। इधर, कैंट पुलिस ने लुटेरे अच्छेलाल यादव निवासी तातेपुर (वाराणसी) की दो मोटरसाइकिल को गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत जब्त किया। 

विज्ञापन


बता दें कि बीते साल 28 अगस्त 2020 को जैतपुरा थाना क्षेत्र के चौकाघाट में स्थित काली मंदिर के पास बाइक सवार बदमाशों ने मकबूल आलम रोड निवासी अभिषेक सिंह प्रिंस समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात में प्रिंस का एक दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस मामले में विवेक सिंह कट्टा आरोपी था।
विज्ञापन


14 सितंबर को विवेक सिंह कट्टा ने जौनपुर जिले के एक पुराने मामले में पुलिस को चकमा देते हुए समर्पण कर दिया था। दोहरे हत्याकांड में विवेक सिंह कट्टा समेत आठ पर मुकदमा दर्ज हुआ था। कुछ गिरफ्तार हुए थे कुछ आरोपियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed