{"_id":"65c70446c5bb3d6c7e0cb5ae","slug":"chaudhary-charan-singh-got-bharat-ratna-happiness-farmers-of-kashi-2024-02-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bharat Ratna: चौधरी चरण सिंह ने काशी में राजनारायण के समर्थन में मांगा था वोट, इंदिरा गांधी पर कही थी बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharat Ratna: चौधरी चरण सिंह ने काशी में राजनारायण के समर्थन में मांगा था वोट, इंदिरा गांधी पर कही थी बड़ी बात
Sat, 10 Feb 2024 10:36 AM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 10 Feb 2024 10:36 AM IST
सार
चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा पर काशीवासियों में खुशी का माहौल है। किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी चरण सिंह की इस उपलब्धि को लेकर किसान फाउंडेशन ने खुशी का इजहार किया। इतना ही नहीं किसान चौक कोनिया में मिठाई भी बांटी गई।
विज्ञापन
Chaudhary Charan Singh
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा कहे जाने वाले चौधरी चरण सिंह 1980 में समाजवादी नेता और लोकसभा के प्रत्याशी रहे राजनारायण सिंह के समर्थन में वोट मांगने काशी आए थे। बेनियाबाग के मैदान में उन्होंने कहा था, मैंने इंदिरा गांधी पर हुए मुकदमे को वापस लेने से इन्कार कर दिया था, इसलिए उन्होंने मेरा समर्थन नहीं किया और मैं सरकार नहीं बना पाया।
विज्ञापन
समाजवादी विचारक विजय नारायण सिंह ने बताया कि उसी चुनाव में चौधरी चरण सिंह की सभा व बैठक राजातालाब में भी हुई थी। उन्होंने लोगों से राजनारायण सिंह के समर्थन लोगों से वोट मांगे थे। उनका पूर्वांचल के नेताओं से गहरा लगाव था। वाराणसी के पूर्व केंद्रीय मंत्री श्यामलाल यादव, राजवारी नरसिंह यादव, गाजीपुर में विधायक रहे रामकरण यादव, आजमगढ़ में रामजन्म यादव से उनका गहरा लगाव था।
विज्ञापन
उन्होंने वाराणसी के भी हजारों किसानों को जमींदारी प्रथा से मुक्ति दिलाई थी। विजय नारायण सिंह ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर प्रसन्नता जताई। कहा कि उनको बहुत
विज्ञापन
पहले ही यह सम्मान मिल जाना चाहिए था। चौधरी चरण सिंह काशी में लोकसभा के दौरान ही राजातालाब गए थे। उनकी याद में बड़ी खजुरी में उनकी प्रतिमा लगाई गई है।
Trending Videos
1954 में कोनिया में पंचायत भवन का किया था उद्घाटन
चौधरी चरण सिंह ने 1954 में कोनिया प्राथमिक विद्यालय परिसर में पंचायत भवन का उद्घाटन किया था। पंचायत भवन में आज भी उनके शिलालेख लगे हैं। कोनिया के निवासी चौधरी शोभनाथ ने बताया कि मेरे दादा रामस्वरूप सरदार के घर कुछ समय के लिए वह रुके थे। वहां उन्होंने गन्ने का रस पिया था।
खुशी में किसानों में बांटी मिठाई
किसान फाउंडेशन ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर खुशी का इजहार किया। किसान चौक कोनिया में किसानों ने चौधरी चरण के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। संस्था के सचिव जयशंकर ने बताया कि संस्था 11 वर्षों से उनको भारत रत्न देने की सरकार से मांग कर रही थी। उन्होंने शहर में उनकी प्रतिमा लगाने की मांग की। इस मौके पर किसान चौधरी डॉ. राजेंद्र, रामधनी कन्नौजिया, रामसागर यादव, मदन अवधेश सिंह एडवोकेट, अशोक सिंह, सोतीलाल मौर्य, राजेंद्र राजभर, बचानु प्रजापति मौजूद रहे।
खुशी में किसानों में बांटी मिठाई
किसान फाउंडेशन ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर खुशी का इजहार किया। किसान चौक कोनिया में किसानों ने चौधरी चरण के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। संस्था के सचिव जयशंकर ने बताया कि संस्था 11 वर्षों से उनको भारत रत्न देने की सरकार से मांग कर रही थी। उन्होंने शहर में उनकी प्रतिमा लगाने की मांग की। इस मौके पर किसान चौधरी डॉ. राजेंद्र, रामधनी कन्नौजिया, रामसागर यादव, मदन अवधेश सिंह एडवोकेट, अशोक सिंह, सोतीलाल मौर्य, राजेंद्र राजभर, बचानु प्रजापति मौजूद रहे।