फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Charan Paduka Puja and Rudrabhishek on the Grand Celebration of Shankaracharya's Advent

Varanasi News: शंकराचार्य के प्राकट्य महामहोत्सव पर चरण पादुका पूजन व रुद्राभिषेक

Sat, 15 Aug 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Charan Paduka Puja and Rudrabhishek on the Grand Celebration of Shankaracharya's Advent
वाराणसी। ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का 57वां प्राकट्य महामहोत्सव श्रावण शुक्ल द्वितीया पर शुक्रवार को केदारघाट स्थित श्रीविद्यामठ में संतों और अनुयायियों ने श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया। वैदिक आचार्यों ने जगद्गुरु शंकराचार्य के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की मंगलकामना के लिए विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन

मठ के प्रभारी ब्रह्मचारी परमात्मानंद के नेतृत्व में अनुयायियों ने धर्मसम्राट करपात्री महाराज और शंकराचार्य के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद शंकराचार्य महाराज की चरण पादुका का पूजन किया गया। इस दौरान मातृशक्ति ने भजन, कीर्तन और सोहर का गान किया। महाभंडारे में साधु-संतों और अनुयायियों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के सपाद लक्षेश्वर धाम, सलधा में चातुर्मास व्रत कर रहे शंकराचार्य का वहां भी प्राकट्य दिवस मनाया गया। ज्योतिर्मठ बदरिकाश्रम के प्रभारी स्वामी प्रत्यक्चैतन्य मुकुंदानंद गिरि महाराज के सान्निध्य में ज्योतिर्मठ में भी विविध अनुष्ठान कर शंकराचार्य के दीर्घायु की कामना की गई। अनुष्ठान में दंडी संन्यासियों, वैदिक आचार्यों और बटुक विद्यार्थियों के अलावा जयंत जय शास्त्री, हजारी कीर्ति शुक्ला, हजारी सौरभ शुक्ला, विमलेश तिवारी, रमेश पांडेय, लता पांडेय, सावित्री पांडेय, चांदनी चौबे, माधुरी पांडेय, नीलम दुबे आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed