{"_id":"5de21c958ebc3e54a856ea46","slug":"chaotic-elements-damaged-statue-of-lord-shiva-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की भगवान की प्रतिमा, मौके पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की भगवान की प्रतिमा, मौके पर पहुंची पुलिस
Sat, 30 Nov 2019 01:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 30 Nov 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : गूगल
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में अराजक तत्वों ने भगवान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। जैसे ही इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को हुई, वह पुलिस से प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
विज्ञापन
जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज सहदेव गंज रोड पर स्थित मुंडीलपुर प्राइमरी विद्यालय के पास बीती रात अराज तत्वों ने शंकर भगवान की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं बगल में शराब की बोतल भी मिली।
विज्ञापन
पूजा करने गए ग्रामीणों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस की दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राजगीर बुलाकर मूर्ति की मरम्मत करा दी।