फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chant Namokar Mantra 11000 times in Jain Sadhana Bhavan

Varanasi News: जैन साधना भवन में 11000 बार जपा णमोकार मंत्र

Fri, 11 Apr 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Chant Namokar Mantra 11000 times in Jain Sadhana Bhavan
सोनभद्र। जैन धर्म के संस्थापक भगवान महावीर स्वामी की जयंती बृहस्पतिवार को नगर के जैजैन साधना भवन में धूमधाम से मनाई गई। 11000 बार णमोकार मंत्र जपा गया। इस दौरान जैन समाज के लोगों ने झांकी सजाई। भव्य पूजन अर्चन किया। बच्चों के लिए णमोकार मंत्र प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

समाज के वरिष्ठ सदस्य हर्ष अग्रवाल ने कहा कि भगवान महावीर का जन्म चैत्र शुक्ल त्रयोदशी को एक राज परिवार में हुआ था, लेकिन उन्होंने मोह-माया को त्यागकर संन्यास का मार्ग अपनाया। 12 वर्षों की कठोर तपस्या के बाद उन्हें कैवल्य ज्ञान की प्राप्ति हुई। उन्होंने सत्य, अहिंसा, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह जैसे पंच महाव्रतों का पालन करने की शिक्षा दी। रामेश्वर दास जैन ने कहा कि भगवान महावीर के बताए हुए मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। जैन समाज के अध्यक्ष पवन कुमार जैन ने सभी को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस विशेष अवसर पर जैन साधना भवन में 11000 बार णमोकार महामंत्र का जाप भी किया गया। कार्यक्रम में धर्मराज जैन, पवन जैन, अमित जैन, जोगीराम जैन, प्रिंस जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed