{"_id":"57a3ae5d4f1c1bda762bbd83","slug":"changes-in-quotas-and-eligible-households-antyodya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के कोटे में बदलाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के कोटे में बदलाव
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 05 Aug 2016 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने इस महीने से राशन कार्ड धारकों के कोटे में बदलाव कर दिया है। अंत्योदय कार्डधारकों के लिए गेहूं का कोटा बढ़ाया गया तो चावल का घटा दिया गया है। इसी तरह पात्र गृहस्थी कार्डधारकों का गेहूं का कोटा घटाया दिया गया है तो चावल का कोटा बढ़ाया गया है। इस नए नियम के तहत शुक्रवार से खाद्यान्न का वितरण शुरू होगा।
जिलापूर्ति अधिकारी अशोक यादव ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अगस्त में 49498 अंत्योदय कार्डधारकों को 10 किलो के स्थान पर 20 किलो गेहूं और 25 किलो के बजाय 15 किलो चावल मिलेगा। इसी प्रकार 24,69,823 पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 3.5 किलो के स्थान पर 3 किलो प्रति यूनिट गेहूं और 1.5 किलो के स्थान पर 2 किलो चावल दिया जाएगा। गेहूं 2 रुपये और चावल 3 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगा। चीनी की आमद 5 अगस्त तक होगी। अंत्योदय कार्डधारकों को 2 किलो और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को एक किलो प्रति कार्ड चीनी दी जाएगी। राशन की दूकानों में शुक्रवार से अनाज का वितरण होगा। कहा कि यदि कोई दूकानदार अनाज देने में आनाकानी करें तो उपभोक्ता 0542-2506641 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने चेताया कि कोई दूकान बंद पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।