{"_id":"61f2fbed96789223524b4a91","slug":"change-in-income-tax-slab-and-get-exemption-varanasi-news-vns6356465115","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर टैक्स स्लैब में हो बदलाव और मिले छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर टैक्स स्लैब में हो बदलाव और मिले छूट
विज्ञापन
महानगर उद्योग व्यापार समिति के पदाधिकारियों की बैठक बृहस्पतिवार को हथुआ मार्केट में हुई। इसमें एक फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट पर व्यापारियों ने चर्चा की। व्यापारियों ने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण से मांग किया कि टैक्स में छूट, स्लैब में बदलाव हो तो फिर कारोबार पटरी पर लौटेगा और आम जनता को भी राहत होगी। फैम के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र गोयनका ने कहा कि जैसे उद्योग जगत पर आयकर की अधिकतम सीमा 25 प्रतिशत है उसी आधार पर पार्टनरशिप फॉर्म एवं इंडिविजुअल लोगों से भी आयकर की अधिकतम दर 25 प्रतिशत होनी चाहिए।
अध्यक्ष प्रेम मिश्रा, महामंत्री अशोक जायसवाल, समिति के संरक्षक श्रीनारायण खेमका ने 60 वर्ष से ऊपर व्यापारियों के लिए उनके रिटायरमेंट के बाद वेतन भोगी कर्मचारियों की तरह पेंशन एवं स्वास्थ्य सुविधाओं में छूट देने की मांग की। वाराणसी ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष यूआर सिंह ने मांग किया कि दुपहिया वाहनों पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया जाए। बैठक में पूर्वांचल रियल स्टेट एसोसिएशन के अध्यक्ष आरसी जैन, चेयरमैन अनुज डीडवानिया, समिति के उपाध्यक्ष सोमनाथ विश्वकर्मा व पंकज अग्रवाल, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गोकुल शर्मा, कौशल तिवारी, अध्यक्ष अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष दीपक जायसवाल, सीए बृजेश जायसवाल, सुदेशना बसु, घनश्याम जायसवाल, मनीष गुप्ता, रजनीश कनौजिया, डॉ अंजनी मिश्रा, दिनेश कालरा, वेद प्रकाश अग्रवाल, संजय सिंह, हृदय गुप्ता, सुजीत गुप्ता, राजन जायसवाल, सत्य प्रकाश गुप्ता, केदार धनानी, अजय सिंह आदि रहे।