{"_id":"653ff0ec7b8ce3509802edb4","slug":"chandrayaan-will-land-in-nakkataiya-of-chetganj-shivas-damru-will-echo-varanasi-news-c-20-vns1013-406690-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: चेतगंज की नक्क्टैया में उतरेगा चंद्रयान, गूंजेगा शिव का डमरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: चेतगंज की नक्क्टैया में उतरेगा चंद्रयान, गूंजेगा शिव का डमरू
विज्ञापन
चेतगंज की नक्कटैया में इस बार चंद्रयान जमीन पर उतरेगा तो वहीं शिव के डमरू की निनाद श्रद्धालुओं पर आशीष बरसाएगा। 115 लाग विमान पर कलाकार प्रस्तुति देंगे इसमें इस्राइल पर हमास के हमले का दृश्य भी दर्शाया जाएगा। काशी के लक्खा मेले में शुमार चेतगंज की नक्कटैया अब 137वें साल में प्रवेश कर रही है। पूर्वांचल भर से 115 से अधिक लाग विमान नक्कटैया मेले के आकर्षण का केंद्र होंगे।
एक नवंबर की रात काशी ही नहीं आसपास की जनता भी काशी के लक्खा मेले में शामिल होने के लिए उमड़ेगी। इस बार की नक्कटैया में चंद्रयान की थीम पर सजाया जा रहा है। इसके साथ ही एक लाग विमान पर भगवान शिव का विशाल डमरू भी सजेगा। इसके अलावा देवी-देवताओं, खरदूषण और राक्षसों की झांकियों के साथ ही करतब दिखाते बच्चे भी आयोजन का हिस्सा बनेंगे। सोमवार को परेड कोठी स्थित होटल में प्रेसवार्ता के दौरान लीला समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने बताया कि इस बार नक्कटैया में मध्य प्रदेश के साथ ही पूर्वांचल भर से लाग विमानों की बुकिंग हुई है। इसमें प्रयागराज, मेजा, सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, मऊ और बलिया के साथ ही कई जिले शामिल हैं। करवा चौथ के दिन आयोजित होने वाले चेतगंज की नक्कटैया मेले में झांकियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। मेले का उद्घाटन रात 12 बजे जिलाधिकारी एस राजलिंगम चेतगंज थाने के सामने करेंगे। इसके बाद मेले में शामिल लाग विमान अपने निर्धारित रास्तों से होते हुए गंतव्य तक पहुंचेंगे। इस दौरान महेंद्र गिरी, मनोज मद्धेशिया, राजू यादव, रजत श्रीवास्तव, अजय प्रताप सिंह बॉबी मौजूद रहे।
अंग्रेजों के जमाने में हुई थी शुरुआत
उपाध्यक्ष तनुज पांडेय बताया कि चेतगंज की विश्व प्रसिद्ध नक्कटैया प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी करवा चौथ के दिन आयोजित की जाएगी। अंग्रेजों के क्रूर शासन के खिलाफ चेतगंज रामलीला की शुरुआत स्वर्गीय बाबा फतेह रामजी ने की थी।