फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chandra Grahan 2023 date, time in India: The last lunar eclipse of the year will be visible in India too

Chandra Grahan 2023 date, time in India: भारत में भी नजर आएगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण, ये है सूतक काल का समय

Sat, 28 Oct 2023 01:25 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 28 Oct 2023 01:25 AM IST
सार

काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय ने बताया कि 28/29 अक्तूबर को लगने वाला खंडग्रास चंद्र ग्रहण संपूर्ण भारत में दृश्य होगा। काशी में ग्रहण का स्पर्श रात्रि 1:05, मध्य रात्रि में 1:44 पर एवं मोक्ष 2: 23 पर होगा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की परंपरा अनुसार ग्रहण काल के दो घंटे पूर्व मंदिर का कपाट बंद होने की परंपरा रही है।

विज्ञापन
Chandra Grahan 2023 date, time in India: The last lunar eclipse of the year will be visible in India too
Chandra Grahan - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंद्रग्रहण का प्रभाव संपूर्ण विश्वपटल पर पड़ेगा। वर्ष का अंतिम चंद्रग्रहण 28 अक्तूबर को पड़ेगा और यह भारत में भी नजर आएगा। ग्रहण के नौ घंटे पहले ही सूतक काल आरंभ हो जाएगा। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे और धार्मिक गतिविधियां भी नहीं होंगी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का कपाट शयन आरती के बाद और मां अन्नपूर्णा मंदिर का कपाट रात्रि में बंद किया जाएगा।

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय ने बताया कि 28/29 अक्तूबर को लगने वाला खंडग्रास चंद्र ग्रहण संपूर्ण भारत में दृश्य होगा। काशी में ग्रहण का स्पर्श रात्रि 1:05, मध्य रात्रि में 1:44 पर एवं मोक्ष 2: 23 पर होगा। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की परंपरा अनुसार ग्रहण काल के दो घंटे पूर्व मंदिर का कपाट बंद होने की परंपरा रही है। 28 अक्तूबर में होने वाली समस्त आरती अपने समय पर होंगी।
विज्ञापन


रात्रि शृंगार आरती में बाबा को फल का भोग लगेगा। शयन आरती के बाद मंदिर के गर्भगृह सहित संपूर्ण विग्रहों की सफाई के बाद बाबा विश्वनाथजी को बिल्वपत्र चढ़ाकर मंदिर का कपाट बंद होगा। 29 अक्तूबर को प्रातः काल में 2:30 से 3:00 बजे तक मोक्ष पूजा होगी। उसके बाद 3:00 बजे से 4:00 बजे मंगल आरती होगी। मंगला आरती के पश्चात 4:15 बजे संपूर्ण आम भक्तों के लिए मंदिर का कपाट खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

Chandra Grahan 2023 date, time in India: The last lunar eclipse of the year will be visible in India too
chandra grahan - फोटो : अमर उजाला
अन्नपूर्णा मंदिर के महंत शंकर पुरी ने बताया कि मंदिर के कपाट रात्रि में सवा दस बजे बंद किए जाएंगे। शाम को माता को फलाहारी मीठे का भोग लगाया जाएगा और इसमें नमक नहीं पड़ेगा। दूसरे दिन सुबह आरती के बाद मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।

मध्यरात्रि में चंद्रग्रहण
28 अक्तूबर को लगने वाले चंद्रग्रहण का सूतक नौ घंटे पहले आरंभ हो जाएगा। ग्रहण के स्पर्श, मध्य और मोक्ष के समय स्नान करना चाहिए।

स्पर्श 1:13 मिनट
मध्य 1:50 बजे

मोक्ष 2:27 बजे

मिलेगा लाभ
मिथुन, कर्क, सिंह एवं मकर राशि वाले होंगे लाभान्वित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed