{"_id":"5cd58d9dbdec2207203ac6cc","slug":"chandauli-sp-caught-inspector-and-2-constable-in-bribe","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी स्टाइल में एसपी ने मारी एंट्री, खुली दरोगा और दो सिपाहियों की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्मी स्टाइल में एसपी ने मारी एंट्री, खुली दरोगा और दो सिपाहियों की पोल
Fri, 10 May 2019 09:11 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
Published by: Sayali Maurya
Updated Fri, 10 May 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश में चंदौली के कप्तान ने गुरुवार रात में बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में एंट्री मारी। इसके बाद एक दरोगा और दो सिपाहियों की पोल खुल गई जिसके बाद एसपी ने दरोगा और दोनों सिपाहियों को चुनाव कार्यालय से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन
चंदौली के डीएम के निर्देश पर बलुआ पुल पर बैरियर लगाकर भारी वाहनों को रोक दिया गया है। 16 मई को धानापुर में प्रधानमंत्री की चुनावी सभा होनी है। इसको देखते हुए दो दिन पहले बैरियर हटा दिया गया। इसकी जानकारी होने पर ट्रक चालकों ने पुलिस की मिलीभगत से पुल से आवागमन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
किसी ने एसपी संतोष कुमार से शिकायत कर दी कि पुलिस पैसे लेकर पुल से वाहन पार करा रही है। इसके बाद गुरुवार की रात एक बजे पुलिस अधीक्षक सादे वेश में जांच करने बलुआ पुल पहुंच गए। उन्होंने ट्रक चालकों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे एक हजार रुपये प्रति ट्रक पुलिस वालों को देते है। मौके पर सौ से अधिक ट्रकों की कतार लगी थी।
विज्ञापन
Trending Videos
इसके बाद एसपी थाने पर पहुंचे और थानाध्यक्ष से पूछताछ की। लेकिन थानाध्यक्ष ने वसूली से इनकार कर दिया। एसपी ने बताया कि वसूली की शिकायत पर जांच की गई। दरोगा सहित तीनों पुलिसकर्मियों को चुनाव कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। निलंबन के लिए चुनाव आयोग को पत्र भेज दिया गया है।