UP News: चंदौली एसओजी प्रभारी और सिपाही निलंबित, जमीनी विवाद में सरकारी पिस्टल से की थी हवाई फायरिंग
जमीनी विवाद में सरकारी पिस्टल से हवाई फायरिंग मामले में आरोपी चंदौली एसओजी के सिपाही अमित सिंह के साथ ही चंदौली एसओजी प्रभारी को भी निलंबित कर दिया गया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के बेदौली गांव में बेदौली गांव में जमीन विवाद के दौरान फायरिंग के आरोपी गिरफ्तार चंदौली एसओजी के सिपाही अमित सिंह को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। वहीं, चंदौली पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने सिपाही के साथ ही चंदौली एसओजी प्रभारी अजीत सिंह को भी निलंबित कर दिया। आईजी रेंज ने भी दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
चंदौली एसओजी प्रभारी अजीत पर आरोप है कि अपने विंग के सिपाही की करतूत उच्चाधिकारियों से छुपाई। सरकारी पिस्टल का दुरूपयोग और लचर पर्यवेक्षण के चलते डीजीपी के आदेश पर चंदौली एसपी ने एसओजी प्रभारी और सिपाही को निलंबित किया।
लोहता थाना अंतर्गत बेदौली गांव में बुधवार को जमीन पर निर्माण कार्य से रोकने, हवाई फायरिंग में एसओजी के सिपाही अमित सिंह और उसके रिश्तेदार सोनू सिंह को ग्रामीणों ने घेर लिया और अपराधी समझ पिटाई की थी। फुलवरिया निवासी सुनील सिंह की सूचना पर पहुंची लोहता पुलिस ने मौके से नाइम एमएस का एक खोखा और एसओजी सिपाही अमित के कब्जे से सरकारी पिस्टल बरामद किया था।
भू स्वामी सुनील की तहरीर पर अमित सिंह और सोनू के खिलाफ लोहता पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर मौके से गिरफ्तार किया, न्यायालय में पेश किया, जहां से सिपाही को जेल भेज दिया गया। उधर, इस घटना को डीजीपी मुख्यालय ने भी संज्ञान लिया और तत्काल चंदौली एसओजी प्रभारी और सिपाही को निलंबित करने को चंदौली पुलिस को आदेशित किया। इस संबंध में आईजी रेंज के. सत्यनारायणा के अनुसार गंभीर प्रकरण है। चंदौली एसओजी प्रभारी और सिपाही के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
यह था मामला
भेलूपुर थाना अंतर्गत श्रीराम नगर कालोनी निवासी निर्मला देवी और कैंट थाना अंतर्गत फुलवरिया निवासी सुनील सिंह के बीच बेदौली गांव स्थित जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह पहुंची राजस्व टीम दोनों पक्षों की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश और सीमांकन कराकर लौट गई। दोपहर में फुलवरिया निवासी सुनील सिंह जमीन पर पहुंचे और बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने लगे। यह बात जब निर्मला के बेटे सोनू सिंह को मालूम हुई तो वह अपने रिश्तेदार चंदौली एसओजी में तैनात अमित कुमार सिंह को साथ लेकर जमीन पर पहुंचा। दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और आरोप है कि इसी बीच अमित कुमार सिंह ने लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी थी।