फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chandauli former student union president files case for murder of wife police refuses honour killing

चंदौलीः पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने पत्नी की हत्या के आरोप में दर्ज कराया मुकदमा, ऑनर किलिंग से पुलिस ने किया इंकार

Fri, 04 Dec 2020 09:17 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: विचित्र सिंह Updated Fri, 04 Dec 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
Chandauli former student union president files case for murder of wife police refuses honour killing
एफआईआर, प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र निवासी एलबीएस डिग्री कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित यादव ने अपनी पत्नी प्रीति यादव की हत्या का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है। उन्होंने अपनी पत्नी के माता-पिता समेत दो चाचा व दो चचेरे भाइयों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस छानबीन में जुटी है। वहीं अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज अंकित ने शुक्रवार को कुछ देर के लिए अलीनगर थाने के बाहर धरना भी दिया।  

विज्ञापन


नगर स्थित एलबीएस डिग्री कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित यादव और मानस नगर निवासी प्रीति यादव ने नौ नवंबर 2020 को कोर्ट में प्रेम विवाह कर लिया था। अंकित ने बताया कि इस शादी से प्रीति के परिवार वाले काफी नाराज थे। बताया कि 29 नवंबर को उसके घरवाले रीति रिवाज से शादी कराने की बात कह कर प्रीति को अपने साथ ले गए थे। आरोप है कि प्रीति के परिवार वालों ने बाद में उसकी हत्या कर लाश को गायब कर दिया। अंकित के मुताबिक प्रीति ने घरवालों के साथ जाने से पहले एक पत्र भी लिखा था जिसमें उसने कोई अनहोनी होने पर अपने मायके के लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन

एडिशनल एसपी प्रेमचंद ने बताया कि जांच में यह तथ्य सामने आया है कि प्रीति अपने मायके में कपड़े प्रेस करते समय करंट लगने से झुलस गई थी। उसे रामनगर स्थित अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। बताया कि अंकित यादव की तहरीर पर दो नवंबर को मृतका के परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। उन्होंने ऑनर किलिंग की घटना से इंकार किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed