फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chandauli : ASP blesses bride and groom, married in rituals by following social distancing

चंदौली : सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रिति रिवाज से कराई शादी, एएसपी ने वर-वधु को दिया आशीर्वाद

Mon, 20 Apr 2020 08:43 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 20 Apr 2020 08:43 PM IST
विज्ञापन
Chandauli : ASP blesses bride and groom, married in rituals by following social distancing
धीना थाना परिसर के शिव मंदिर में मौजूद वर-वधु और पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने के उद्देश्य से देश भर में लॉकडाउन लागू है। लोग घरों में कैद हैं और सभी आवश्यक कार्य बंद हैं। इस विपरीत परिस्थतियों में चंदौली जिले के महुजी गांव निवासी अनिल यादव ने शादी रचाई। पुलिस की सहमति से धीना थाना में स्थित मंदिर पर विधि विधान से हुई शादी में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा गया। वहीं एएसपी प्रेमचंद, एसडीएम प्रदीप कुमार, सीओ जगत कन्नौजिया ने वर और वधु को आशीर्वाद दिया। 

विज्ञापन


बता दें कि इस युवक ने 29 फरवरी की शाम महुंजी में हुए नाव हादसे में कई लोगों की जान भी बचाई थी। लॉकडाउन में लोगों को घरों से बाहर निकलने पर पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है लेकिन इस कठिन परिस्थतियों में भी पुलिस और प्रशासन संवेदनशीलता का परिचय दे रही है। धीना पुलिस ने इसी तरह की संवेदनशीलता का परिचय देते हुए थाने में युवक युवती की शादी कराई।

विज्ञापन
Trending Videos

महुंजी गांव निवासी कुंअर यादव के पुत्र अनिल यादव और गाजीपुर के कानूपुर निवासी नागेंद्र यादव की पुत्री ज्योति की शादी 20 अप्रैल को तय थी। लॉकडाउन की वजह से शादी टलने की नौबत आ गई। ऐसे में अनिल ने धीना पुलिस के पास शादी कराने के लिए आवेदन किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने थाने में शादी कराने की योजना तैयार की। सोमवार को विधि विधान से थाने में स्थित शिव मंदिर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह कराया गया।

वर-वधु ने चेहरे पर मास्क पहने और नाते रिश्तेदार और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शादी पूरी कराई। एसडीएम प्रदीप कुमार, एएसपी प्रेमचंद, सीओ जगत कन्नौजिया, थानाध्यक्ष धीना राजेश कुमार आदि ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि सादे समारोह में हुई शादी लोगों के लिए फिजूलखर्ची रोकने का एक सबक भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed