फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chaitra Navratri will start from April 13 and Ramnavami will be celebrated on 21 April

चैत्र नवरात्र : 13 अप्रैल से होगी शुरुआत, 21 को मनेगी रामनवमी, जानें शुभ मुहूर्त

Fri, 02 Apr 2021 10:41 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 02 Apr 2021 10:41 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Navratri will start from April 13 and Ramnavami will be celebrated on 21 April
नवरात्र - फोटो : गूगल

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 13 अप्रैल से होगी। नवरात्रि इस बार पूरे नौ दिन रहेगी और 21 अप्रैल को रामनवमी मनाई जाएगी। इस नवरात्र मां दुर्गा का आगमन घोड़े पर हो रहा है जबकि प्रस्थान कंधे पर होगा। काशी विद्वत परिषद के संगठन मंत्री पं. दीपक मालवीय ने बताया कि चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 13 अप्रैल से होगी।

विज्ञापन


समापन 22 अप्रैल को दशमी में होगा। चैत्र नवरात्र में कलश स्थापना प्रात: काल 5:28 से लेकर दिन में 8:46 बजे तक है। अभिजीत मुहूर्त का समय 11:36 से 12:24 तक रहेगा। 12 अप्रैल की सुबह 8:01 बजे प्रतिपदा लगेगी जो कि दूसरे दिन 13 अप्रैल को सुबह 10:17 बजे तक रहेगी। उदया तिथि में एकम तिथि होने से नवरात्रि की शुरुआत 13 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन


नवसंवत्सर के राजा और मंत्री दोनों मंगल रहेंगे। मंगलवार के दिन चैत्र नवरात्र का आरंभ होने से मां दुर्गा देवी का आगमन घोड़े पर हो रहा है जो राष्ट्र के लिए शुभ कारक नहीं है। देश में भय एवं युद्ध की स्थिति बनी रहेगी। कंधे पर देवी के प्रस्थान होने से यह राष्ट्र के लिए सुख समृद्धि कारक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पं. राहुल तिवारी ने बताया कि मान्यता है कि नवरात्रि पर देवी दुर्गा पृथ्वी पर आती हैं। यहां वे नौ दिनों तक वास करते हुए भक्तों की साधना से प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं। नवरात्रि पर देवी दुर्गा की साधना और पूजा-पाठ करने से आम दिनों के मुकाबले पूजा का कई गुना फल की प्राप्ति होती है। भगवान राम ने भी लंका पर चढ़ाई करने से पहले युद्ध में विजय प्राप्ति के लिए देवी साधना की थी।

कब कौन से रूप का पूजन करें

प्रतिपदा - मां शैल पुत्री की पूजा और घटस्थापना
द्वितीया - मां ब्रह्मचारिणी पूजा
तृतीया - मां चंद्रघंटा पूजा
चतुर्थी - मां कुष्मांडा पूजा
पंचमी - मां स्कंदमाता पूजा
षष्ठी - मां कात्यायनी पूजा
सप्तमी - मां कालरात्रि पूजा
अष्टमी - मां महागौरी
रामनवमी - मां सिद्धिदात्री

चैत्र नवरात्र घटस्थापना मुहूर्त
13 अप्रैल को सुबह पांच बजकर 28 मिनट से सुबह 8 बजकर 46 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त का समय 11:36 से 12:00 बज कर 24 मिनट के बीच होगा
19 अप्रैल सोमवार को मध्य रात्रि निशिथकाल रात्रि 11:37 से रात्रि 12:23 तक
20 अप्रैल मंगलवार को सूर्योदय से स्पर्श शुद्ध अष्टमी में महाअष्टमी व्रत होगा
21 को महानवमी के साथ रामनवमी मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed