फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chairman of Khadi Village Industries Commission inaugurated the exhibition

आत्मनिर्भर भारत का नया केंद्र बन रही काशी: खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष ने प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

Sun, 19 Mar 2023 09:38 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 19 Mar 2023 09:38 AM IST
सार

खादी उत्पाद के क्षेत्र में बनारस ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह बातें खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ने शुक्रवार को तेलियाबाग स्थित खादी ग्रामोद्योग आयोग के कार्यालय पर खादी प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान कहीं।

विज्ञापन
Chairman of Khadi Village Industries Commission inaugurated the exhibition
खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष ने प्रदर्शनी का किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महादेव की नगरी काशी आत्मनिर्भर भारत का नया केंद्र बन रही है। खादी उत्पाद के क्षेत्र में बनारस ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह बातें खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार ने शुक्रवार को तेलियाबाग स्थित खादी ग्रामोद्योग आयोग के कार्यालय पर खादी प्रदर्शनी के उद्घाटन के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि काशी में बुनी पश्मीना शॉल की अलग पहचान बन रही है।

विज्ञापन

इससे बुनकरों और कारीगरों को भी लाभ हो रहा है। उनकी आमदनी भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि पहले कतिनों को प्रति लच्छा धागा काटने का 7.50 रुपये दिया जाता था। उसे बढ़ा कर 10 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन

2014 से अभी तक कतिन बुनकरों की पारिश्रमिक 150 फीसदी तक बढ़ चुकी है। अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि खादी और ग्रामोद्योग आयोग, एमएसएमई मंत्रालय के माध्यम से भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं से आज देश के हर राज्य, जिले, कस्बे और गांवों तक पहुंचने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर देने में अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। बेरोजगार युवा अपना उद्यम स्थापित कर ''नौकरी खोजने की बजाय नौकरी देने में सक्षम बने’ प्रधानमंत्री के विजन को पूरा करें और अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेंI कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत मध्य और पूर्वोत्तर जोन के 2215 लाभार्थियों को 227.21 करोड़ रुपये के स्वीकृत ऋण पर 77.45 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी अनुदान राशि का वितरण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed