फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chadar and blanket service started for the passengers of Sivaganga

शिवगंगा के यात्रियों के लिए चादर और कंबल सेवा शुरू

Tue, 22 Mar 2022 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Chadar and blanket service started for the passengers of Sivaganga
बनारस स्टेशन से जाने वाली ट्रेन संख्या 12559 बनारस-नई दिल्ली को जाने वाली शिव गंगा एक्सप्रेस में लिनेन (बेड रोल) की सुविधा सोमवार से प्रारंभ कर दी गई। चादर और कंबल पाकर यात्रियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

दरअसल रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद पूरे भारत सहित पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में वातानुकूलित कोचों में कोरोना के समय बंद गई कंबल और चादर की सेवा को बहाल किया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को शिवगंगा एक्सप्रेस में यह सुविधा मिलने लगी। सोमवार को बनारस रेलवे स्टेशन से रात 10.15 बजे नई दिल्ली के लिए जाने वाली ट्रेन में वातानुकूलित कोच में चादर और कंबल आपूर्ति की गई। यात्रियों ने रेलवे को धन्यवाद दिया। 28 मार्च से बनारस-रामेश्वरम, बनारस-नई दिल्ली में यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी। वहीं एक अप्रैल से छपरा-मथुरा, छपरा-दिल्ली, बनारस-मुजफ्फरपुर, बनारस-जबलपुर, मऊ-आनंद विहार टर्मिनस में सुविधा शुरू कर दी जाएगी, जबकि 15 अप्रैल से गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस में भी आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed