फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CEO of Railway Board VK tripathi said 75 more Vande Bharat Express will run by end of this year expected to run from Varanasi

रेलवे बोर्ड के सीईओ बोले: इस साल के अंत तक चलेगी 75 और वंदे भारत एक्सप्रेस, बनारस से चलने की भी उम्मीद

Sun, 17 Apr 2022 10:55 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 17 Apr 2022 10:55 AM IST
सार

वाराणसी पहुंचे रेलवे बोर्ड के चेयरमैन व सीईओ वीके त्रिपाठी ने कहा कि  साल के अंत तक देश भर में 75 और वंदे भारत एक्सप्रेस संचालित करने की योजना है। कहा कि शताब्दी ट्रेनों के रैक को वंदे भारत से बदलकर चलाया जाएगा। 

विज्ञापन
CEO of Railway Board VK tripathi said 75 more Vande Bharat Express will run by end of this year expected to run from Varanasi
कैंट स्टेशन पर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन व मुख्य कार्यकारी अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रेलवे बोर्ड के चेयरमैन व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार त्रिपाठी ने शनिवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण किया। पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि साल के अंत तक देश भर में 75 और वंदे भारत संचालित करने की योजना है। कहा कि शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों के रैक को वंदे भारत से बदलकर चलाया जाएगा।

विज्ञापन


चेयरकार के साथ शयनयान कोच भी लगाए जाएंगे। लंबी दूरी का सफर कम समय में तय करने के लिए इस बार के रेल बजट में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पूरे देश के अंदर तीन सालों में 400 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित हुआ है। वाराणसी से भी कुछ और वंदे भारत चलने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

रेल अधिकारियों से कहा- काम में सुधार लाएं वरना घर जाएं

शनिवार को कैंट स्टेशन पहुंचे रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनय कुमार त्रिपाठी ने मुख्य यात्री हॉल का जायजा लिया। इसके बाद प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंचने पर दुर्व्यवस्था को देखकर सवाल किए, उसके बाद अधिकारी बगले झांकने लगे। उन्होंने राइट्स और निर्माण विभाग (इंजीनियरिंग विभाग) के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्य में तत्काल सुधार लाने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि भारतीय रेलवे एक है, इसे एक दूसरे विभाग में बांटने के बजाय काम को पूरा करे। कहा कि अनावश्यक खर्चे बंद करें। जब सभी ट्रेनों में बायो टॉयलेट की व्यवस्था कर दी गई है तो वाशेबुल एप्रेन लगाने की क्या जरूरत है। वाशेबुल एप्रेन को तत्काल बंद करे। प्लेटफार्म पर खुले बिजली के तार और उसकी अनदेखी पर उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि कार्यशैली में सुधार लाएं वरना घर जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed