फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Centrel minister Jitendra Singh Destination Nath East program in BHU varanasi

डेस्टीनेशन नार्थ ईस्ट समारोह में बोले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह- पूर्वोत्तर भारत का नया इंजन

Sun, 24 Nov 2019 12:34 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 24 Nov 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
Centrel minister Jitendra Singh Destination Nath East program in BHU varanasi
डेस्टीनेशन नार्थ ईस्ट समारोह में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कुलपति राकेश भटनागर, अभिनेत्री जीनत अमान। - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्वोत्तर नए भारत का नया इंजन है। नार्थ ईस्ट का मतलब एनई यानी न्यू इंजन है। गंगा के तट पर ब्रह्मपुत्र उत्सव दो संस्कृतियों का मिलन है। संस्कृति के आदान-प्रदान के लिए पहली बार काशी में पूर्वोत्तर राज्यों की प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर राज्यों का 30 बार दौरा किया है। केंद्रीय मंत्री ने चार दिवसीय उत्तर पूर्वी परिषद, उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय की ओर से वार्षिक इवेंट उत्तर पूर्व गंतव्य (डेस्टीनेशन नार्थ ईस्ट) की शुरुआत फीता काटकर की।
विज्ञापन


शनिवार को आईआईटी बीएचयू के टेक्निकल ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री ने कहा कि साहित्य, संगीत और नृत्य में ही पूर्वोत्तर आगे नहीं है, बल्कि वीरता में भी आगे हैं। इस कार्यक्रम में बीएचयू के 200 छात्र भी पूर्वोत्तर के हैं। स्टार्टअप के लिए बाकी क्षेत्रों में भी पूर्वोत्तर का बड़ा महत्व है। देश के पूर्वोत्तर हिस्से के राज्यों की सांस्कृतिक झलक काशी में दिखी।
विज्ञापन


राज्यों की कला एवं पर्यटन संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस मौके पर मिजोरम के मंत्री पीयू जोरामथंगा, एनईआर के सचिव इंद्रजीत सिंह, असम राइफल्स के डीजी लेफ्टिनेंट जनरल सुखदीप संगवान, कुलपति प्रो. राकेश भटनागर, आईआईटी के निदेशक प्रो. पीके जैन आदि ने अपने विचार रखे। एनईआर के ब्लाइंड बैंड, मेघालय के इंडियन आइडल के अमित पाल और त्रिपुरा के सौरभी देबर्मा ने अपनी प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरती का स्वर्ग है पूर्वोत्तर : जीनत अमान 
विशिष्ट अतिथि सिने स्टार जीनत अमान ने कहा कि धरती का स्वर्ग अगर कहीं है तो वह पूर्वोत्तर में है। यहां के कपड़े और ज्वैलरी काफी आकर्षित करते हैं। मेरे पास काफी ज्वैलरी है। इस प्रकार का आयोजन एक दूसरे संस्कृति को जानने के लिए बहुत ही बढ़िया है। 

पिंक बाल टेस्ट क्रिकेट का भविष्य : आरपी सिंह 
विशिष्ट अतिथि क्रिकेटर आरपी सिंह ने कहा कि पिंक बाल टेस्ट क्रिकेट का भविष्य है। पिंक बाल से गेंदबाजों को फायदा मिलेगा। पिंक बाल से बल्लेबाजों को संभल कर खेलना होगा। पत्रकारों के एक सवाल पर कहा हर फार्मेट में पिंक बाल संभव नहीं है। सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए इस प्रकार के आयोजन जरूरी हैं। 

प्रदर्शनी में इन राज्यों के लगे स्टाल 
उत्तर पूर्व के आठ राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा के हस्तशिल्प, वस्त्र, क्षेत्रीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। लाइव किचन विशेष आक र्षण का केंद्र रहा। उत्तर पूर्वी क्षेत्रों के व्यंजनों का भी लोगों ने लुत्फ उठाया। पूर्वोत्तर राज्यों की कला, संस्कृति, खानपान, हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम, बांस और लकड़ी के उत्पाद के 150 स्टॉल लगे थे। बांस से बने आइटम लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed