फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   central minister smriti irani target samajwadi party at varanasi

काशी पहुंची स्मृति ईरानी ने विरोधी दलों पर चलाए शब्दों के तीर

Wed, 22 Feb 2017 01:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 22 Feb 2017 01:40 PM IST
विज्ञापन
central minister smriti irani target samajwadi party at varanasi
केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि पिछले 60-70 साल से जो रायबरेली का विकास नहीं कर सके, वे ही आज प्रदेश की जनता को विकास के सपने दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पीएम मोदी पर रायबरेली की उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं जबकि सच यह है कि वहां कांग्रेस से ज्यादा विकास पीएम ने ही किया है। 2008 में जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, रायबरेली में एक टेक्सटाइल मिल बंद हो गई।
विज्ञापन


केंद्र सरकार उसे चालू कराने के लिए कोर्ट जाएगी। केंद्रीय मंत्री ईरानी मंगलवार को मलदहिया में आयोजित शहर उत्तरी विधानसभा के ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम करीब 5:40 बजे छह मिनट के अपने संक्षिप्त संबोधन में उन्होंने वाराणसी के विकास पर कम, रायबरेली के हाल पर ज्यादा चर्चा की।
उन्होंने कहा कि रायबरेली में जिस राजीव गांधी पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई उसे कांग्रेस सरकार ने 100 करोड़ दिए जबकि मौजूदा केंद्र सरकार ने 360 करोड़ रुपये दिए।

बंद होने के कगार पर खड़ी इंडियन टेलीकॉम इंडस्ट्री को मोदी सरकार ने 500 करोड़ रुपये देकर पुनर्जीवित किया।

बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन-पूजन भी किया

central minister smriti irani target samajwadi party at varanasi
केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सच्चे किसान हितैषी हैं तो सम्राट साइकिल के तहत कांग्रेस ने किसानों की जो जमीन ली थी, उन्हें वापस कराएं।
यह भी कहा कि फूड पार्क का जवाब देने 25 को रायबरेली जा रही हूं। वहीं सारे दस्तावेज जनता को दिखाकर राहुल गांधी की पोल खोलूंगी। संवाद के दौरान उन्होंने महिलाओं में जोश भरा और जीत के लिए तैयारी करने की नसीहत भी दी।

सभा के बाद केंद्रीय मंत्री ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन-पूजन भी किया। देर शाम वापस दिल्ली चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed