फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Central Bar Association elections

Varanasi News: सेंट्रल बार एसोसिएशन का चुनाव

Wed, 06 Dec 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Central Bar Association elections
वाराणसी। सेंट्रल बार चुनाव में अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी मंगलेश कुमार दूबे के नामांकन को वैध किए जाने पर इस पद के एक अन्य प्रत्याशी प्रभा शंकर मिश्र ने एल्डर्स कमेटी को नामांकन रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन

दरअसल, वर्ष 1998 में जब मंगलेश दूबे ने वकालत के लिए रजिस्ट्रेशन कराया तब एक वर्ष की ट्रेनिंग की बाध्यता थी। अब ट्रेनिंग की बाध्यता सुप्रीमकोर्ट ने समाप्त कर दी है। यूपी बार काउंसिल ने कहा कि अधिवक्ता की वरिष्ठता जिस दिन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरा गया, उसी दिन से मानी जाएगी। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि इस आपत्ति पर सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित कर लिया गया है। अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी हैं। अब इस आवेदन के निस्तारण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मंगलेश दूबे का नामांकन रद्द होगा या चुनाव लड़ने योग्य होंगे।
विज्ञापन





कचहरी परिसर से होर्डिंग, बैनर नहीं हटे तो काउंसिल लेगा एक्शन
वाराणसी। सेंट्रल बार चुनाव के लिए एल्डर्स कमेटी की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें परिसर से होर्डिंग व पोस्टर नहीं हटाए जाने पर नाराजगी जताई गई। इससे दूसरे दिन भी नामांकन की फाइनल सूची जारी नहीं की गई। एल्डर्स कमेटी ने चेताया कि होर्डिंग पोस्टर नहीं हटे तो वीडियोग्राफी कराकर बार काउंसिल को भेजा जाएगा। इसके तहत नामांकन रद्द भी कर दिया जाएगा। बनारस में सेंट्रल बार चुनाव की एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधेलाल श्रीवास्तव ने पहले ही पोस्टर बैनर हटाने और हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन करने को कहा था, ऐसा न करने पर नामांकन रद्द करने की चेतावनी दी थी। एल्डर्स कमेटी के सख्त रुख के बाद प्रत्याशी व समर्थक पोस्टर बैनर हटाने के अभियान में तेजी से जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article