फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Central Bar Association election 70 percent voter turnout results to be announced today in varanasi

सेंट्रल बार एसोसिएशन: चुनाव में 70 फीसदी वोटिंग, आज आएगा परिणाम; 5347 अधिवक्ताओं ने डाले थे वोट

Sun, 04 Jan 2026 03:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 04 Jan 2026 03:09 PM IST
सार

Varanasi News: बनारस बार एसोसिएशन और सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम आज आएंगे। इसको लेकर कचहरी परिसर में अधिवक्ता अपने-अपने पदाधिकारियों के साथ जुट गए हैं। परिणाम सामने आते ही जीते हुए पदाधिकारियों के साथ जश्न मनाया जाएगा।

विज्ञापन
Central Bar Association election 70 percent voter turnout results to be announced today in varanasi
वार्षिक चुनाव में जुटे अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेंट्रल बार एसोसिएशन (सीबीए) के वार्षिक चुनाव में शनिवार को 70 फीसदी मतदान हुआ है। पंजीकृत 7636 में से 5347 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है। सीबीए के अलग-अलग पदों के लिए सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं का जमावड़ा रहा।  मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी रहीं जो शाम चार बजे तक बनी रहीं। 

विज्ञापन


मतपत्र के लिए 17 टेबल लगाए गए। मतदान के लिए 95 बूथ बनाए गए। सकुशल चुनाव कराने के लिए 60 सहायक चुनाव अधिकारी बनाए गए थे। वोटों की गिनती रविवार सुबह 8 बजे से परिणाम आने तक जारी रहेगी। 
विज्ञापन


एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधे लाल श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार 20 पदों के लिए 77 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। कचहरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। वरिष्ठ समिति सदस्य में विजय शंकर रस्तोगी, अशोक कुमार सिंह प्रिंस, महफूज आलम, मोहन यादव रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Central Bar Association election 70 percent voter turnout results to be announced today in varanasi
मतदान करते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला

बीबीए के चुनाव परिणाम भी घोषित होंगे 
बनारस बार एसोसिएशन (बीबीए) के चुनाव परिणाम भी रविवार को घोषित हैं। इस चुनाव में अध्यक्ष और महामंत्री सहित अलग-अलग पदों के लिए 53 उम्मीदवार मैदान में हैं। शुक्रवार को चुनाव कराया गया था। 76.86 फीसदी वोटिंग हुई थी। चुनाव अधिकारी अमर नाथ शर्मा ने बताया कि कचहरी परिसर में ही सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होगी। देर शाम तक नतीजे घोषित किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed