फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Central Bar Association 6,255 voters will vote at 110 booths, these are the five candidates for President

सेंट्रल बार एसोसिएशन: 110 बूथों पर 6,255 मतदाता करेंगे वोट, अध्यक्ष पद के लिए ये हैं पांच प्रत्याशी

Sat, 17 Dec 2022 11:14 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 17 Dec 2022 11:14 AM IST
सार

चुनाव में कुल 6255 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंकी। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधेलाल श्रीवास्तव ने समिति सदस्यों के संग तैयारियों के संबंध में बैठक की। मतदान के बाद 18 दिसंबर की सुबह आठ बजे से मतगणना होगी।

विज्ञापन
Central Bar Association 6,255 voters will vote at 110 booths, these are the five candidates for President
चुनाव प्रचार करते प्रत्याशी और उनके समर्थक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दी सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। शनिवार की सुबह 10 से शाम चार बजे तक कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। चुनावी मैदान में 20 पदों पर 66 प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं। 110 बूथों पर मतदान के लिए 16 टेबल बनाए गए हैं।

विज्ञापन

चुनाव में कुल 6255 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में ताकत झोंकी। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधेलाल श्रीवास्तव ने समिति सदस्यों के संग तैयारियों के संबंध में बैठक की। मतदान के बाद 18 दिसंबर की सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधेलाल श्रीवास्तव ने बताया कि मतदाताओं का प्रवेश सिविल कोर्ट परिसर में बने बैरिकेडिंग के बीच से होगा। सेंट्रल बार सभागार के भूतल और प्रथम तल पर मतदान होगा।
विज्ञापन

चुनाव के लिए महामंत्री पद पर 11 प्रत्याशी शशिकांत दूबे, राजेश गुप्त, अनूप सिंह, नृपेंद्र सिंह, चेंगवारा रघुवंशी, माधव प्रसाद पांडेय, प्रतिमा पांडेय, जवाहिर लाल गुप्ता, किशन यादव, अखिलेश तिवारी, प्रमोद कुमार सिंह भाग्य आजमा रहे हैं। जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पर पांच, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय व प्रकाशन पर चार, ऑडिटर पर दो, कोषाध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी मैदान में है। प्रबंध समिति 15 वर्ष से ऊपर वकालत अनुभव के छह पद पर सात और 15 वर्ष से कम के छह पद पर 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशी
अध्यक्ष पद के लिए प्रभुनारायन पांडेय, मुरलीधर सिंह, रमेश कुमार राय, प्रभाशंकर मिश्र और प्रभात कुमार चुनाव मैदान में हैं। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सात प्रत्याशी गिरिजेश सिंह, गंगेश्वर मिश्र, राजेंद्र प्रसाद पाठक, विमला यादव, शरमू यादव, संजय कुमार श्रीवास्तव और शाहनवाज खान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed