फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Central Banaras and Tehsil Bar elections 6 members elected unopposed Elders Committee dispute ends

Election : सेंट्रल, बनारस व तहसील बार का चुनाव, 6 सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय; Elders कमेटी का विवाद खत्म

Sun, 08 Dec 2024 10:08 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 08 Dec 2024 10:08 AM IST
सार

Varanasi News : वाराणसी में सेंट्रल, बनारस और तहसील बार एसोसिएशन में चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी है। अधिवक्ता अपने-अपने प्रत्याशियों को जीताने के लिए पुरजोर प्रयास के साथ प्रचार-प्रसार में लगे हुए हैं। आने वाले 21 दिसंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। 22 दिसंबर को मतगणना के बाद उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Central Banaras and Tehsil Bar elections 6 members elected unopposed Elders Committee dispute ends
सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव काे लेकर कचहरी में रही गहमागहमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नाम वापसी के बाद प्रबंध समिति (15 वर्ष से अधिक वकालत के अनुभव) के छह सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इस पद के लिए अश्वनी कुमार यादव, मनोज कुमार सिंह और संजय कुमार सिंह ने अपना नाम वापस ले लिया। अब 14 पदों के लिए 65 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन


एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन विजय नरायन सिंह उर्फ लल्लू बाबू ने बताया कि अध्यक्ष और महामंत्री समेत आठ पदों पर अब 50 प्रत्याशी और प्रबंध समिति (15 वर्ष से कम वकालत के अनुभव) के छह सदस्यों के लिए 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। 
विज्ञापन


21 दिसंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। 22 दिसंबर को मतगणना के बाद उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। प्रबंध समिति (15 वर्ष से अधिक वकालत का अनुभव) के लिए अजिताभ सिंह, चक्रधर दूबे, चंद्रकांत पांडेय, नीरज कुमार त्रिपाठी, रमाकांत सिंह व सुशील कुमार श्रीवास्तव का निर्विरोध निर्वाचन तय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं प्रत्याशी 

  • अध्यक्ष : घनश्याम सिंह भेलखा, कृपाशंकर सिंह, मंगलेश कुमार दूबे, ओम शंकर श्रीवास्तव, प्रभाशंकर मिश्र, प्रभात सिंह चौहान, प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, राघवेंद्र प्रताप सिंह बबलू और राम सेवक प्रसाद।
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष : अजय कुमार सिंह, अभिमन्यु मिश्र, गंगेश्वर मिश्र, नृपेंद्र प्रताप सिंह नन्हें, पंकज कुमार मिश्र, संजय तिवारी, संजय कुमार श्रीवास्तव, शाहनवाज खान, शरमू यादव व विमला यादव।
  • महामंत्री : अनूप कुमार सिंह, आशीष कुमार सिंह, जवाहिर लाल गुप्ता, किशन यादव, कृपाशंकर श्रीवास्तव, माधव प्रसाद पांडेय, प्रमोद कुमार सिंह, राजेश कुमार गुप्ता व सुभाष नंदन चतुर्वेदी।
  • कनिष्ठ उपाध्यक्ष : अमित कुमार सिंह, अनुज कुमार पांडेय, दीपक कुमार राय कान्हा, जितेंद्र यादव गुड्डू, पंकज उपाध्याय, रितू पटेल व सूर्यभान तिवारी।
  • संयुक्त मंत्री : संजय कुमार पांडेय, सत्यप्रकाश सिंह सुनील, सीता, विधु प्रकाश पांडेय व विवेक कुमार। 
  • संयुक्त मंत्री : मनोज कुमार शुक्ल व रमाशंकर प्रजापति।
  • आय-व्यय निरीक्षक : अनिल कुमार गुप्त व मणि शंकर पांडेय।
  • कोषाध्यक्ष : आशीष कुमार चौहान, दीपक कुमार मिश्र, सुधा सिंह, सुधीर कुमार गुप्ता, सुशील कुमार मौर्य व विवेक पांडेय।
  • प्रबंध समिति के 6 सदस्य (15 वर्ष से कम वकालत का अनुभव) : अंबरीश कुमार सिंह, आनंद कुमार पटेल, आनंद पांडेय, आनंद प्रकाश उपाध्याय, अनुज कुमार सिंह, अनूप कुमार तिवारी, आशीष कुमार शर्मा, अशोक कुमार सिंह, हरिकेश गुप्ता, कौशल दूबे, लारैब फातमा, प्रतीक मिश्र, सर्वेश पाठक, सतीश तिवारी व विनय कुमार जायसवाल।

बनारस बार एसोसिएशन : एल्डर्स कमेटी को लेकर चल रहा विवाद खत्म
बनारस बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर एल्डर्स कमेटी के गठन को लेकर चल रहा विवाद खत्म हो गया है। बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने शनिवार को कहा कि एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अशफाक अहमद की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया चलती रहेगी। 

यह उन पर निर्भर है कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए वह जिनका सहयोग लेना चाहते हैं, ले सकते हैं। बनारस बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर बार काैंसिल ऑफ इंडिया और उत्तर प्रदेश बार काैंसिल में खींचातानी चल रही थी। दोनों ही काैंसिल के पदाधिकारियों ने एक-दूसरे के खिलाफ आदेश पारित किया था। 

अवधेश सिंह के पत्र पर उत्तर प्रदेश बार काैंसिल ने संज्ञान लिया था और चुनाव प्रक्रिया के बीच एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन को बदलने का आदेश पारित किया था। इस पर बार काैंसिल ऑफ इंडिया के को-चेयरमैन श्रीनाथ त्रिपाठी ने आदेश पारित किया कि अशफाक अहमद की कमेटी ही चुनाव कराने के लिए अधिकृत है। 

इसी बीच पूर्व पदाधिकारियों रामप्रवेश सिंह और प्रदीप राय ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं से संपर्क कर आम सहमति से चुनाव कराने का प्रयास किया। इस पर बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश सिंह ने अशफाक अहमद की कमेटी के समक्ष आकर मामले का पटाक्षेप कर दिया। इस दौरान बनारस बार एसोसिएशन के महामंत्री कमलेश यादव के अलावा क्षत्रधारी सिंह, अवधेश कुशवाहा और धर्मेंद्र नाथ शर्मा गुड्डू मौजूद रहे।

Central Banaras and Tehsil Bar elections 6 members elected unopposed Elders Committee dispute ends
तहसील बार एसोसिएशन के जीते हुए पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

तहसील बार एसोसिएशन : चंद्रशेखर चुने गए अध्यक्ष, अमृत महामंत्री
दी तहसील बार एसोसिएशन राजातालाब के नए अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय चुने गए। वहीं, महामंत्री अमृत पटेल और कनिष्ठ उपाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह चुने गए। कोषाध्यक्ष पद पर अशोक वर्मा जीते। वहीं, संयुक्त सचिव प्रशासन के पद पर राजकुमार यादव विजयी घोषित किए गए। दी तहसील बार एसोसिएशन के पांच पदों के लिए मतदान शुक्रवार को हुआ था। 

शेष अन्य 15 पदों के प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए थे। शनिवार की सुबह 9 बजे मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर उपाध्याय 41 मतों से विजयी घोषित हुए। मौजूदा अध्यक्ष मुखराज प्रजापति और महामंत्री नागेश उपाध्याय ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सर्वजीत भारद्वाज, सुनील सिंह, अरविंद सिंह, नीरज पांडेय, भूपेंद्र प्रताप सिंह, विजय शंकर पांडेय आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed