फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cement company manager wife committed suicide by hanging herself in varanasi after marriage seven months ago

वाराणसी: सीमेंट कंपनी के मैनेजर की पत्नी ने फंदा लगाकर जान दी, साढ़े सात माह पहले हुई थी शादी

Fri, 06 Oct 2023 10:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 06 Oct 2023 10:54 PM IST
सार

वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र के मेहता नगर कॉलोनी में एक सीमेंट कंपनी के मैनेजर की पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी शादी इसी वर्ष 15 फरवरी को हुई थी। 

विज्ञापन
Cement company manager wife committed suicide by hanging herself in varanasi after marriage seven months ago
महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र के मेहता नगर कॉलोनी में एक सीमेंट कंपनी के मैनेजर की पत्नी ने फंदा लगाकर जान दे दी। शिवपुर थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पति ने बताया कि उनकी पत्नी न्यूरो की समस्या से ग्रसित थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


बड़ागांव क्षेत्र के गोला निवासी लवकुश गुप्ता की शादी 15 फरवरी 2023 को प्रतापगढ़ के भगेसरा, शंकरगंज पृथ्वीपुर की रहने वाली प्रिया उर्फ प्रियंका (26) के साथ हुई थी। लवकुश ने बताया कि वह प्रिया के साथ 26 सितंबर से मेहता नगर कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे हैं। शादी के कुछ दिन बाद पता लगा कि प्रिया न्यूरो की समस्या से पीड़ित है। इस पर प्रिया का उपचार शुरू कराया गया।

विज्ञापन

दोपहर में बोली थी- तबीयत ठीक है

शुक्रवार सुबह रोज की तरह वह अपने ऑफिस गए। दोपहर में प्रिया को फोन किया और पूछा कि तबीयत ठीक है। प्रिया ने कहा था कि वह आराम कर रही है। शाम चार बजे घर आया तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला और फोन करने पर कॉल भी नहीं रिसीव नहीं हुई। दरवाजा तोड़ कर अंदर जाने पर पता लगा कि प्रिया किचन में चादर के फंदे के सहारे लटकी हुई है। प्रिया के पिता विजय कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होने पर वह आगे की कार्रवाई के संबंध में पुलिस से संपर्क करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed