Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Celebration of election victory in Varanasi: Excitement of BJP's victory in Maharashtra assembly and UP assemb

वाराणसी में चुनावी जीत का जश्न : महाराष्ट्र विधानसभा एवं यूपी विधानसभा उप चुनाव बीजेपी की जीत का उत्साह

Sat, 23 Nov 2024 06:52 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 23 Nov 2024 06:52 PM IST
सार

बीजेपी के गुलाब बाग कार्यालय पर चुनावी जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ता ढ़ोल नगाड़े के बीच जमकर थिरके और आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। 
 

विज्ञापन
Celebration of election victory in Varanasi: Excitement of BJP's victory in Maharashtra assembly and UP assemb
जश्न मनाते हुए बीजेपी कार्यकर्ता - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा उप चुनाव में बीजेपी को जीत मिली है जिससे पार्टी को मिली जीत पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई एवं ढोल नगाड़े की थाप पर जमकर थिरके। इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर  सम्पन्न हुए विधानसभा उपचुनाव में पार्टी को सात सीटों पर जीत हासिल हुई है इन सात सीटों में फुलपुर एवं मंझवा सीटें काशी क्षेत्र के अन्तर्गत आती है।

विज्ञापन


विधान सभा क्षेत्रों के मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुशासन पर मोहर लगाकर भाजपा को भारी मतों से जिताया है। कहा कि महाराष्ट्र में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में महायुति को एतिहासिक विजय हासिल हुई है। इसका पुरा श्रेय राज्य सरकार द्वारा केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है कहा कि कांग्रेस की मुस्लिम तुष्टिकरण को नकारते हुए महाराष्ट्र की जनता ने विकास करने वाली सरकार को जिताया।
विज्ञापन


इस अवसर पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में जिस तरह से इंडी गठबंधन ने खटाखट के नाम पर देश की जनता को ठगा था उसको जनता अच्छी तरह से समझ गयी है। महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव एवं उत्तर प्रदेश के उप चुनाव में पार्टी को 9 में से 7 सीटों पर जीत हासिल हुई है और दो सीटों पर भाजपा के मत बढ़े हैं। कहा कि ये जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों पर जनता की आस्था एवं विश्वास का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महापौर अशोक तिवारी और महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय मौजूद रहे।

   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed