फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Celebrated birthday of kaal bhairav in varanasi

काशी के कोतवाल का धूमधाम से मनाया गया जन्मोत्सव, 511 किलो के केक का लगा भोग

Sun, 12 Nov 2017 12:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 12 Nov 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
Celebrated birthday of kaal bhairav in varanasi
बाबा कालभैरव - फोटो : अमर उजाला
महा भैरव अष्टमी पर काशी के आठ भैरवों मंदिरों का भव्य श्रृंगार हुआ। भैरव के जन्मोत्सव पर मंदिर को रुद्राक्ष, फूल, झालर से मंदिर का श्रृंगार किया गया। भैरव के प्रिय पान सुरा का भी भोग लगाया गया। दिव्य झांकी का दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ मंदिरों में लगी रही।
विज्ञापन


बाबा कालभैरव मंदिर में पंचामृत स्नान के बाद सवा क्विंटल दूध से अभिषेक किया गया। सिंदूर लेपन, नए वस्त्र धारण के बाद मंदिर का पट खोल दिया गया। पुजारी महेंद्र उपाध्याय ने रात 12 बजे सवा लाख बत्तियों से बाबा की महाआरती की।
विज्ञापन


बाबा को 511 किलो का केक काटकर भोग लगाया गया। बड़ी पियरी स्थित चौखंडी बीर स्थित बाबा कालभैरव मंदिर में इमरती, जलेबी, पूरी, हलुआ, ऋतु फल का भोग लगाया। बाबा की शयन आरती की गई। कमच्छा स्थित बटुक भैरव मंदिर में महंत राकेश पुरी, भास्कर पुरी की देखरेख में मंगला आरती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


1008 बटुकों को भोजन के बाद अखंड भंडारे का कार्यक्रम किया गया। हवन पूजन के बाद महाआरती हुई और इसी के साथ पंचमकार भोग, मीट, मछली, पूड़ी, बारा, मंदिरा का भोग लगाया गया। रेशम कटरा स्थित कोडमेश्वर भैरव का श्रृंगार हुआ। रतन कसेरा की देखरेख में पूजा अर्चना हुई।


लाट भैरव पर अन्नकूट श्रृंगार किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम और भंडारे के बाद 1008 दीपों से आरती की गई। लाट भैरव प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरिहर पांडेय की देखरेख में पूजा अर्चना की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed