फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CCTV cameras to be installed and an open gym to be set up at Pishachmochan Kund

Varanasi News: पिशाचमोचन कुंड में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, बनेगी ओपन जिम

Mon, 07 Sep 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras to be installed and an open gym to be set up at Pishachmochan Kund
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने रविवार को पिशाचमोचन कुंड, पितरकुंडा तालाब और रामकुंड तालाब का निरीक्षण किया। पिशाचमोचन कुंड पर सीसीटीवी कैमरे, लाइटें और ओपन जिम लगाने के निर्देश दिए गए। रामकुंड में नई आरसीसी दीवार और पितरकुंडा पर भव्य प्रवेश द्वार बनाने की तैयारी है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने पिशाचमोचन कुंड, पितरकुंडा तालाब और रामकुंड तालाब और अन्य कुंडों पर चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की और अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। वहीं, रामकुंड परिसर में पूर्व में क्षतिग्रस्त हुई दीवार के स्थान पर मजबूत आरसीसी दीवार बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही रेलिंग की मरम्मत और पेंटिंग का कार्य कराने को कहा गया। पितरकुंडा तालाब पर भव्य प्रवेश द्वार (गेट) बनाने, रेलिंग लगाने और पेंटिंग कराने के निर्देश दिए गए। पूरे परिसर में नियमित साफ-सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद सिंधु सोनकर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed