फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CBSE Marking schemes released alongside sample papers classes 10 and 12 model question papers available

सीबीएसई: 10वीं-12वीं के सैंपल पेपर के साथ मार्किंग स्कीम जारी, मॉडल प्रश्नपत्र उपलब्ध; इन विषयों में व्यवस्था

Fri, 30 Oct 2026 12:15 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Fri, 30 Oct 2026 12:15 PM IST
सार

कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए सैंपल पेपर के साथ मार्किंग स्कीम जारी कर दी गई है। इसमें विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, भाषाओं और व्यावसायिक विषयों के मॉडल प्रश्नपत्र उपलब्ध कराए गए हैं। विद्यार्थी इनके माध्यम से परीक्षा के पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार और अंक विभाजन को समझकर बेहतर तैयारी कर सकेंगे।

विज्ञापन
CBSE Marking schemes released alongside sample papers classes 10 and 12 model question papers available
सीबीएसई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों के लिए सत्र 2026-27 के विषयवार सैंपल प्रश्नपत्र (मॉडल पेपर) और मार्किंग स्कीम जारी कर दी है। इसके माध्यम से छात्र परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रारूप का अभ्यास करने के साथ यह भी समझ सकेंगे कि उत्तरों के मूल्यांकन में किन बिंदुओं पर अंक दिए जाते हैं। गणित और विज्ञान जैसे विषयों में हर सही स्टेप पर नंबर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


सीबीएसई की जिला समन्वयक नीलम सिंह ने बताया कि बोर्ड की आधिकारिक एकेडमिक वेबसाइट पर कक्षा 10 के लिए विज्ञान, गणित बेसिक और स्टैंडर्ड, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, हिंदी, गृह विज्ञान, कंप्यूटर एप्लीकेशन सहित विभिन्न विषयों के सैंपल पेपर उपलब्ध हैं। ऐसे ही कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित, अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल और राजनीति विज्ञान सहित अनेक विषयों के मॉडल प्रश्नपत्र जारी किए गए हैं। दोनों कक्षाओं के लिए संबंधित विषयों की मार्किंग स्कीम भी उपलब्ध है। 

विज्ञापन
Trending Videos

स्टेप मार्किंग सीखेंगे छात्र
सीबीएसई की ओर से मॉडल पेपर के साथ ही मार्किंग स्कीम भी जारी की है। इसके जरिये विद्यार्थी प्रश्नों के उत्तर, अंक मिलने और उत्तर में जरूरी बिंदुओं के बारे में जान सकेंगे। इससे उन्हें यह जानने में मदद मिलेगी कि किसी प्रश्न का उत्तर किस क्रम में लिखना है और किन तथ्यों या स्टेप लिखना जरूरी है। गणित और विज्ञान जैसे विषयों में निर्धारित प्रक्रिया, सूत्र और गणना के महत्व को समझकर विद्यार्थी अपनी तैयारी का आकलन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed