Varanasi News: सीबीएसई के परीक्षा परिणाम, किसने कहा लहराया परचम, जाने पूरी रिपोर्ट
सीबीएसई के दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के परिणाम आए तो परीक्षा देने वाले उत्साह से भर गए। जिन्होंने स्थान पाया उनके घरों में मिठाइयां बंटने लगी। घर से लेकर विद्यालय तक हर ओर मौका खास हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीएनएस में दसवीं में आदित्य, बारहवीं में वैभव अव्वल
बीएनएस स्कूल नरिया में छज्ञत्र-छात्राओं ने सीबीएसई परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। दसवीं में आदित्य विश्वकर्मा 95 फीसदी अंक के साथ पहले नंबर पर रहे। अंकित कुमार मौर्या ने 94, शाल्वी पांडेय 93, स्तूति सिंह 92 प्रतिशत अंक के साथ सफल हुए।
बारहवीं में वैभव प्रताप सिंह ने 96 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। साथ ही निराला सिंह 95.6, काजल पटेल 94.6, काजल यादव 94, सुमिता वर्मा को 93.6 प्रतिशत अंक मिला। संस्था के निदेशक संदीप सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. त्रिभुवन पांडेय, बलवंत सिंह ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।
लिटिल फ्लावर के 71 विद्यार्थियों को 90 फीसदी से अधिक नंबर
लिटिल फ्लावर हाउस के छात्र-छात्राओं ने दसवीं, बारहवीं की परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ सफलता अर्जित की है। दसवीं में 71 और बारहवीं में 38 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक नंबर हासिल किए हैं। बारहवीं में लकी वर्मा 98.6 प्रतिशत अंक के साथ पहले स्थान पर रहे।
आनंद जायसवाल 96.4 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे, रक्षित कुमार श्रीवास्तव, आदित्य जायसवाल, श्रेया शुक्ला 95.8 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान पर रहे। दसवीं में मानसी पांडेय ने 99 प्रतिशत, अभिलाषा सिंह ने 98 प्रतिशत, शौर्या सिंह, शांभवी तिवारी, तन्मय वर्मा को 97 फीसदी अंक मिले। निदेशक नलिन गुलाटी, प्रधानाचार्य इंदू गुलाटी, उपनिदेशिका अदिति गुलाटी के साथ ही प्रधानाचार्यों ने उज्जवल भविष्य की कामना की है।
डालिम्स में 40 से अधिक विद्यार्थियों को मिले 80 से ज्यादा नंबर
सीबीएसई बारहवीं में डालिम्स के विद्यार्थियों का बेहतर प्रदर्शन रहा। 365 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, सभी ने अच्छे अंकों के साथ सफलता अर्जित की है। डालिम्स रोहनिया में समारोह में संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बाबा मधोक, निदेशिका पूजा मधोक, एडिशनल डायरेक्टर माहिर मधोक ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सफलता के मार्ग पर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कला वर्ग में यशस्वी राय ने 99 प्रतिशत, वैष्णवी ने 98 प्रतिशत, कामर्स में सृष्टि सिंह ने 96.40 प्रतिशत अंक हासिल किए। विज्ञान वर्ग में वैष्णवी शर्मा ने 97 प्रतिशत अंक के साथ परीक्षा पास की है। प्रधानाचार्य गुरमीत कौर ने बताया कि 40 से अधिक विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किया है। 29 विद्यार्थियों को 100 फीसदी नंबर मिले हैं।
जयपुरिया में दसवीं में शौर्य, बारहवीं में साक्षी को पहला स्थान
वाराणसी। तरना के सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के विद्यार्थियों ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। दसवीं में शौर्य राय ने 97.6 प्रतिशत और बारहवीं में साक्षी सेमल ने 97.5 प्रतिशत अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया है। पांच छात्रों ने अलग-अलग विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त किए।
देव प्रताप सिंह को 96.8, वैष्णवी शुक्ला 96.6, अंजोर राय 96.2, आरोही श्रीवास्तव 96, अदिति अग्रवाल 96, आयुष खेतान ने 95.4 फीसदी अंक के साथ सफलता अर्जित की। चेयरमैन लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि कुल 120 छात्र शामिल हुए। 35 ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। चेयरमैन ने उज्जवल भविष्य की कामना की है।
ज्ञानदीप एकेडमी के 20 प्रतिशत छात्रों को 90 से अधिक अंक
चितईपुर के ज्ञानदीप एकेडमी के विद्यार्थियों ने दसवीं, बारहवीं में 20 प्रतिशत छात्रों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हैं। प्रबंधक त्रिभुवन सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. मुक्ति पांडेय ने बताया कि बारहवीं मानविकी वर्ग में मशरूर फातिमा ने 98 फीसदी पाकर पहला स्थान हासिल किया। आयुषी शर्मा 95.6, अनुराग पटेल 95.4 प्रतिशत अंक के साथ सफल हुए।
जीव विज्ञान में साक्षी गुप्ता 97, संजना 90.6, यश मिश्रा 89 जबकि गणित वर्ग में मृत्युंजय कुमार सिंह 93.6, पूर्णेंदू पाठक ने 93.2 अंक प्राप्त किया। दसवीं में शुभ पांडेय, अनन्या श्री यादव 97.6 प्रतिशत अक के साथ पहले नंबर पर रहे। आस्था मौर्या 96, दिव्या सिंह ने 94.8 प्रतिशत अंक के साथ परीक्षा पास की।
डीएवी पब्लिक स्कूल रामनगर के छात्रों ने परचम
डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामनगर के छात्र-छात्राओं ने दसवीं और बारहवीं में परचम लहराया है। दसवीं में अंश कुमार ने 93.05%, कृति सिंह ने 91% और वंशिका ध्रुव ने 90.67% अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। बारहवीं में निशिद्ध कुमार राय 83.4% और वैभव श्री 83% अंक लेकर उत्तीर्ण हुए हैं। प्रधानाचार्या एकता कुमारी ने बधाई दी है।
केवीए विद्यालयों का परिणाम रहा शत प्रतिशत
केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) के वाराणसी संभाग के तहत 10वीं और 12वीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा। 12वीं की परीक्षा के लिए 31 केंद्रीय विद्यालय शामिल थे। 25 विद्यालयों ने शत प्रतिशत परिणाम दर्ज कराया। 12वीं का परिणाम 99.77 प्रतिशत रहा। 12वीं में 2579 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2573 परीक्षा में शामिल हुए।
10वीं में 39 केंद्रीय विद्यालयों में से 31 ने शत प्रतिशत परिणाम हासिल किया। 10वीं का संभाग परिणाम 99.57 प्रतिशत रहा। 10वीं बोर्ड में संभाग से 3288 विद्यार्थी पंजीकृत थे, 3274 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। पांच केंद्रीय विद्यालयों में बीएचयू की छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त किए।
श्रेया कुमारी ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर श्रेष्ठता हासिल की। एम रोजलीन और कुशाग्री सिंह ने भी 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्तुति पांडेय ने 95.6 और आंचल पाल ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
उदय प्रताप पब्लिक स्कूल का परिणाम रहा 96 प्रतिशत
उदय प्रताप कॉलेज कैंपस स्थित उदय प्रताप पब्लिक स्कूल के सत्र 2024-25 हायर सेकेंडरी (सीबीएसई बोर्ड) परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता अर्जित की है। विद्यालय का परिणाम 96 प्रतिशत रहा। 20 बच्चों ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
20 बच्चों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले मेधावी छात्रों में हर्षित सिंह (97.2%), अर्मिता सिंह (96.6%), भूमि सोनकर (95%), साहिल मौर्य (94.2%), अगस्य वर्मा (93.2%), अर्पणा पांडेय (93.2%), सृष्टि सिंह (92.4%), श्रेया यादव (92.4%), वैभवी सूर्यवंशी (92.2%), यस्वी (92%)।
आस्था सिंह (91.8%), पारूल सिंह (91.6%), कामना वर्मा (91.6%), सत्यम मौर्या (90.8%), वर्तिका सिंह (90.6%), कृष्णा साहू (90.4%), आर्यन सिंह (90.2%) और अदीबा खां (90%) शामिल हैं। प्रधानाचार्या संगीता कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की।
सीबीएसई 10वीं परीक्षा परिणाम में डीपीएस के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का झंडा
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में इस साल डीपीएस के 303 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। 10वीं के प्रज्ञान सिंह ने 98.4 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। शुभ साहु और अर्घ्यदीप मंडल 97.2 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे, जबकि मृगांक मौली और शौमिली दास ने 96.2 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
58 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 52 छात्रों ने 85 से 90 प्रतिशत और 54 छात्रों ने 80 से 85 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए। विद्यालय के निदेशक पंकज राजगढ़िया, गौतम राजगढ़िया, प्रधानाचार्य मुनमुन सेन गुप्ता और सिद्धार्थ राजगढ़िया ने छात्रों को बधाई दी।
डालिम्स की अंजलि सिंह और अत्रेयी टॉपर
डालिम्स सनबीम स्कूल रोहनिया के 10वीं के विद्यार्थियों परीक्षा परिणाम अच्छा रहा। डॉ. प्रदीप बाबा मधोक ने मेधावी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। बताया कि 2024-25 में पंजीकृत 256 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय की मेरिट सूची में अंजलि सिंह और अत्रेयी प्रसाद ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। कमल वर्मा 96 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। 118 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए।
संस्था की निदेशिका पूजा मधोक ने छात्रों के अच्छे प्रदर्शन को शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय की गुणवत्ता का प्रतीक बताया। एडिशनल डायरेक्टर माहिर मधोक ने शिक्षकों और अभिभावकों को भी बधाई दी। प्रधानाचार्या गुरमीत कौर ने अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल की बेटियों भी रही अव्वल
वाराणसी। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10 की बेटियों ने भी कमाल किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. मधु कुशवाहा ने बताया कि मेधा ने 97.4, सानिया यादवेंदू ने 95.6, खुशी राज ने 95.6, अदिति सिन्हा ने 95.6 और देवांशी पांडेय ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।
6.88 प्रतिशत परीक्षा परिणाम में सुधार, वाराणसी 30वें स्थान पर 78.17 प्रतिशत मिले
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) में 12वीं के परिणामों में वाराणसी ने इस साल अपने प्रदर्शन में सुधार दर्ज किया है। 75 जिलों के सापेक्ष जारी किए गए परिणामों में वाराणसी 30वें स्थान पर है। जिले का कुल पास प्रतिशत 78.17 दर्ज किया गया है, जो पिछले साल के परीक्षा परिणाम के 71.29 प्रतिशत के मुकाबले सीधे 6.88 प्रतिशत अधिक है।
इस वर्ष 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए 20425 विद्यार्थी पंजीकृत थे। पंजीकृत में से 15966 विद्यार्थी परीक्षा में सफल हुए हैं। इस प्रकार जिले का पास प्रतिशत 78.17 रहा। जिले में 200 विद्यालय संचालित है। इनमें मान्यता विद्यालयों के अलावा पांच केंद्रीय विद्यालय संगठन के तहत हैं। परिणाम प्रतिशत में 6.88% का सुधार बहुत बड़ी बात है।