फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CBSE and Sanskrit board exams starts in varanasi

Varanasi News: सीबीएसई और संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू, यहां देखें- पूरा शेड्यूल

Thu, 15 Feb 2024 10:07 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 15 Feb 2024 10:07 AM IST
सार

सीबीएसई और संस्कृत बोर्ड परीक्षाओं के लिए वाराणसी जिले में 56 केंद्र बने हैं। जहां 47 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। सीबीएसई के 44 हजार और संस्कृत बोर्ड के तीन हजार छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। 

विज्ञापन
CBSE and Sanskrit board exams starts in varanasi
Board Exam - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीबीएसई (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट और संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो रही हैं। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा जिले के 44 केंद्रों पर 44 हजार परीक्षार्थी में बैठेंगे। वहीं, संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में जिले में 12 केंद्रों पर पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा के 3237 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


सीबीएसई बोर्ड की सिटी को-ऑडिनेटर गुरुमीत कौर ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में सभी केंद्रों पर तैयारी पूरी हो गई है। हाईस्कूल की परीक्षाएं 15 फरवरी से दो अप्रैल तक और इंटर की परीक्षाएं 15 से 13 मार्च तक होगी। जिले में कुल 44 केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल में 21 हजार और इंटर में 23 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की पहला पेपर पेंटिंग का है। इस परिक्षेत्र में प्रमुख विषयों में 19 को संस्कृत, 21 को हिंदी, 26 को अंग्रेजी, दो मार्च को विज्ञान, चार को गृह विज्ञान, सात को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। 
विज्ञापन


समापन 13 मार्च कंम्यूटर, इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की परीक्षा से होगा। इंटर परीक्षा के प्रमुख विषयों में 19 को हिंदी, 22 को अंग्रेजी, 27 को रसायन विज्ञान, 29 को भूगोल, चार मार्च को भौतिक विज्ञान, नौ को गणित, 28 इतिहास, 30 को संस्कृत, एक अप्रैल को समाजशास्त्र, दो अप्रैल को कंप्यूटर विज्ञान, इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षाएं विषयानुसार सुबह 10:30 से शुरू होकर 12:30 व 1:30 बजे तक होंगी। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी केंद्रों पर 10 बजे के पहले पहुंचे। क्योंकि प्रवेश 10 बजे के बाद नहीं मिलेगा।


जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक पूर्व मध्यमा तथा द्वितीय पाली दोपहर दो से शाम 5:15 बजे तक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed