सावधान : दूसरी लहर में संक्रमण की चपेट में ज्यादातर युवा, न बरतें लापरवाही
अप्रैल महीने में ही अब तक वाराणसी में हुई 119 मौत में 30 से अधिक मरीज 40 साल से कम
कोरोना के दिखे लक्षण तो तुरंत करानी चाहिए जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकारी अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र पर निःशुल्क व्यवस्था
कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिहाज से सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में निःशुल्क कोरोना जांच की व्यवस्था है जबकि निजी अस्पतालों और निजी लैब में शासन द्वारा निर्धारित 700 से 900 रुपये में जांच कराई जा सकती है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर युवा जांच कराने और अस्पताल जाने में लापरवाही करते हैं इस वजह से ही संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है और रिकवरी होने में भी परेशानी होती है।
यह है शुरुआती लक्षण
कोरोना के शुरुआती लक्षणों की बात करें तो बुखार, गले में खराश और दर्द, सूखी खांसी, जुकाम और सांस फूलना, कमजोरी, थकावट, भूख की कमी, पेट दर्द, डायरिया, उल्टी, सिर दर्द और सुनाई कम देना शामिल हैं. ऐसे में अगर किसी भी व्यक्ति को इनमें से कोई भी लक्षण दिखे तो तुरंत जांच कराएं. जांच में अगर देरी करने से संक्रमण का खतरा बढ़ने की संभावना अधिक रहता है।
तीन दिन में 6559 मरीज, 29 की मौत
वाराणसी में पिछले तीन दिनों में मे ही 6559नए मरीजो में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जबकि 29 लोगों की मौत हो गई। इसमें 23 अप्रैल को 2424 मरीज, 11 मौत, 24 अप्रैल को 2168 मरीज और 10 की मौत के बाद 25 अप्रैल को 1967 नए मरीज मिले हैं जबकि 8 मरीजों की मौत हो गई।