फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case will be filed against those who create obstacles in road widening

Varanasi News: सड़क चौड़ीकरण में बाधक बनने वालों पर दर्ज होगा मुकदमा

Wed, 03 Jan 2024 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Case will be filed against those who create obstacles in road widening
वाराणसी। जाम से निजात के लिए चौड़ी की जा रही शहर की पांच में से प्रमुख दो सड़कों का जिलाधिकरी एस.राजलिंगम ने मंगलवार को निरीक्षण किया। पांडेयपुर-आजमगढ़ रोड मार्ग पर निरीक्षण के दौरान सोयेपुर में चौड़ीकरण में बाधा बन रहे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को कहा है। साथ ही अन्य मार्गों पर स्थित धार्मिक स्थलों को जल्द विस्थापित कराने के साथ काम पूरा कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने सबसे पहले कचहरी से संदहां मार्ग पर पुलिसलाइन के पास सभी अवैध निर्माणों पर नोटिस चस्पा कराने को कहा। पहड़िया से सारनाथ के बीच एक स्थान पर जल कल की पाइप बाधक बन रही है। कारण पूछने पर पीडब्ल्यूडी की सहायक अभियंता स्तुति मौर्या ने बताया कि जलकल के अधिकारियों का कहना है कि यदि यह पाइप हटेगी तो वरुणापार क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति दो से तीन दिन तक बाधित हो जाएगी। इस पर जिलाधिकारी ने जलकल के अधिकारियों संग बैठक करने को कहा। पांडेयपुर-रिंगरोड मार्ग पर सोयेपुर में निरीक्षण किया। वहां काम बाधित करने वालों के खिलाफ मुकदमा कराने को कहा। साथ ही सभी सड़कों से अतिक्रमण और धार्मिक स्थलों को जल्द से जल्द हटवाते हुए चौड़ीकरण का काम पूरा करने को निर्देश दिया। इस मौके पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता केके सिंह व राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed