फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case filed against unknown including cargo driver

Varanasi News: मालवाहक वाहन चालक समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 29 Aug 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Case filed against unknown including cargo driver
विज्ञापन

गौर बंगला चट्टी स्थित हाईवे पर रविवार की रात विधायक लिखी कार और मालवाहक वाहन की टक्कर के मामले में पुलिस ने मालवाहक वाहन चालक समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं, मालवाहक चालक के पिता ने भी चार युवकों के खिलाफ बेटे पर जानलेवा हमला व फर्जी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। मालवाहक वाहन चालक समेत दो को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

रविवार की देर शाम भदोही से मुगलसराय जाते समय विधायक लिखी चार पहिया वाहन से दूध लदा मालवाहक वाहन की टक्कर हो गई थी। इस बीच दोनों पक्षों में मारपीट हुई। आरोप है कि राहगीरों ने विधायक समर्थक चार युवकों अश्वनी कुमार निवासी (मुगलसराय), जितेंद्र पटेल निवासी जगदीशपुर (फूलपुर) सत्यम सिंह, अभिषेक यादव को मारापीटा। कल्लीपुर निवासी पिता महेंद्र कुमार का आरोप है कि बेटे वीरेंद्र को मारापीटा गया और फर्जी मुकदमे में फंसा दिया गया। मिर्जामुराद पुलिस मालवाहक वाहन सवार दो युवक को हिरासत में लिया। थाना प्रभारी आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि मालवाहक वाहन सवार दो युवकों वीरेंद्र निवासी कल्लीपुर और राघवेंद्र त्रिपाठी निवासी प्रतापगढ़ रानीगंज को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed