फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Case filed against students of Birla and Rajaram hostel

बिरला और राजाराम हास्टल के छात्रों पर मुकदमा दर्ज

Sat, 28 Aug 2021 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Case filed against students of Birla and Rajaram hostel
बीएचयू परिसर में बृहस्पतिवार की रात बिरला और राजा राम हॉस्टल के छात्र गुटों के बीच हुई मारपीट और पत्थरबाजी मामले में शुक्रवार को लंका थाने में दोनों गुट ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य छात्रों की पहचान करा रही है।
विज्ञापन

राजाराम मोहन राय छात्रावास में रहने वाले मनीष, शक्ति सहित अन्य छात्रों का आरोप है कि अभिषेक राय, दर्शित पांडेय, राहुल राय, नवीन राय उर्फ इशू और आशीष हॉस्टल में घुस गए। मारपीट व तोड़फोड़ करते हुए आगजनी करने लगे। विरोध करने पर असलहा निकाल कर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

दूसरी ओर छात्र भीष्म देव सिंह का आरोप है कुछ जूनियर साथियों के साथ राजाराम छात्रावास के मेस में खाना खाने पहुंचा तो हॉस्टल में एक छात्र के साथ कुछ दिन पूर्व मोबाइल चोरी होने की घटना के बाबत बातचीत करने लगे। इतने में पुनीत सिंह, विकास सिंह, आशीष ठाकुर, अतुल दुबे और अजीत यादव ने लाठी, डंडे और राड से मारकर एक साथी को जख्मी कर दिया। लंका थाने की पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में एसीपी कोतवाली प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट, तोडफोड़ में अन्य छात्रों की पहचान सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी। एहतियातन दोनों हास्टलों के बाहर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed